विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पेनिश राजघराने में जश्न का माहौल: Princess Leonor ने पूरी की 3 साल की मिलिट्री ट्रेनिंग, रचने जा रहीं इतिहास

Published: Thu, 16 Jul 2026 10:57 AM (IST)

स्पेन की राजकुमारी लियोनोर ने अपनी 3 साल की सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, जिससे शाही परिवार में जश्न का माहौल है।

जल, थल और वायु... तीनों सेनाओं की ट्रेनिंग में पास हुईं स्पेन की होने वाली क्वीन (Image Source: X)

जल, थल और वायु... तीनों सेनाओं की ट्रेनिंग में पास हुईं स्पेन की होने वाली क्वीन (Image Source: X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्पेन के राजघराने में इन दिनों जश्न का माहौल है। दरअसल, 20 साल की राजकुमारी लियोनोर ने अपने जीवन का एक बेहद अहम पड़ाव पार कर लिया है।

बता दें, उन्होंने अपनी तीन साल लंबी सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह न सिर्फ शाही परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक गौरवशाली पल है, क्योंकि भविष्य में लियोनोर स्पेन की गद्दी संभालेंगी। खास बात है कि 150 सालों में ऐसा पहली बार होगा जब स्पेन में कोई महिला शासक होगी और साथ ही वह देश के सशस्त्र बलों की 'कमांडर-इन-चीफ' भी बनेंगी।

Princess Leonor creates history

(Image Source: Instagram)

पिता ने किया 'जूनियर नेवल ऑफिसर' के पद पर प्रमोट

मर्सिया स्थित 'जनरल एयर एंड स्पेस एकेडमी' में आयोजित इस भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी में राजकुमारी ने अपनी जल, थल और वायु सेना की ट्रेनिंग के पूरे होने का जश्न मनाया। इस मौके पर स्पेनिश सेनाओं के कैप्टन जनरल और लियोनोर के पिता, किंग फेलिप VI ने उन्हें नौसेना में 'जूनियर नेवल ऑफिसर' के पद पर पदोन्नत किया।

ग्रेजुएशन सेरेमनी में शाही परिवार का खूबसूरत अंदाज

इस ऐतिहासिक समारोह में स्पेनिश राजघराने का फैशन भी आकर्षण का केंद्र रहा। किंग फेलिप और राजकुमारी लियोनोर अपनी आधिकारिक नेवी यूनिफॉर्म में बेहद प्रभावशाली लग रहे थे। वहीं, रानी लेटिजिया ने पेस्टल पिंक रंग की लेस वाली, कैप-स्लीव ए-लाइन ड्रेस पहनी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्लश कलर के पंप्स और मैचिंग पर्स कैरी किया था। लियोनोर की छोटी बहन इन्फंटा सोफिया ने इस मौके के लिए फ्लैट सैंडल के साथ एक बेहद खूबसूरत पोल्का-डॉट ड्रेस चुनी थी।

लंबे समय बाद दिखा पूरा परिवार

इससे पहले यह शाही परिवार 8 जून को एक साथ नजर आया था। मौका था इन्फंटा सोफिया की एक बड़ी उपलब्धि का, जहां उन्होंने 'स्पेन इबरकाजा फाउंडेशन' के मानद अध्यक्ष के तौर पर अपना पहला आधिकारिक भाषण दिया था। उस दौरान अपनी ट्रेनिंग से समय निकालकर लियोनोर अपनी बहन का हौसला बढ़ाने पहुंची थीं। उस इवेंट में पूरे परिवार ने नीले और अर्थी-टोन्स वाले सूट पहनकर अपना शानदार ड्रेसिंग सेंस दिखाया था।

शानदार सूट पहनना राजकुमारी लियोनोर की खास पहचान बन चुका है। साल 2023 में जब उन्होंने देश के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली थी, तब भी उनके द्वारा पहना गया सफेद सूट काफी सुर्खियों में रहा था।

Princess Leonor

(Image Source: Instagram)

आगे क्या है राजकुमारी का प्लान?

लगातार तीन सालों तक सेना के कड़े अनुशासन में रहने के बाद, राजकुमारी लियोनोर अब समर ब्रेक एन्जॉय करेंगी। इसके तुरंत बाद, महारानी बनने की उनकी तैयारियों का एक नया चरण शुरू होगा। वह मैड्रिड की 'कार्लोस III यूनिवर्सिटी' में दाखिला लेंगी, जहां वे राजनीति विज्ञान में अपना चार साल का डिग्री प्रोग्राम पूरा करेंगी।

भले ही मिलिट्री ट्रेनिंग का यह शानदार सफर खत्म हो गया है, लेकिन स्पेन की भावी रानी के रूप में उनकी तैयारी का नया चरण अब शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें- बेटियों के हाथ में यूरोप की कमान, जेंडर-न्यूट्रल कानूनों से शाही परिवारों में कैसे बदल रहे हैं उत्तराधिकार के नियम?

यह भी पढ़ें- खूबसूरती नहीं, एक विवाद से शुरू हुई थी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता, स्विमसूट से जुड़ा है इसका दिलचस्प किस्सा