विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

In Pics: बेजुबानों के मसीहा और उद्योग जगत के चांद थे Padma Vibhushan Ratan Tata ,देखें उनके जीवन की एक झलक

Published: Thu, 10 Oct 2024 11:57 AM (IST)

9 अक्टूबर को भारतीय उद्योगपति पद्मविभूषण रतन टाटा (Padma Vibhushan Ratan Tata) का देहांत हो गया। वो उद्योग जगत का ...और पढ़ें

यहां देखें Padma Vibhushan Ratan Tata के जीवन की कुछ खास तस्वीरें (Picture Courtesy: Instagram)
यहां देखें Padma Vibhushan Ratan Tata के जीवन की कुछ खास तस्वीरें (Picture Courtesy: Instagram)

HighLights

  1. 9 अक्टूबर को भारत के उद्योगपति Padma Vibhushan Ratan Tata का स्वर्गवास हो गया।
  2. उन्होंने 21 वर्ष की उम्र में टाटा संस और टाटा ग्रुप के अध्यक्ष पद को संभाला था।
  3. पद्मविभूषण रतन टाटा को जानवरों से बहुत प्रेम था।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ratan Tata life in Pictures: भारतीय उद्योगपति पद्मविभूषण रतन टाटा (Padma Vibhushan Ratan Tata) ने कल दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। पद्मविभूषण रतन टाटा के स्वर्गवास की खबर से पूरे देश में हलचल मची हुई है। सोशल मीडिया पर कई राजनेता से लेकर फिल्मी सितारे और आम जनता सभी इनके देहांत की खबर सुनकर शोक जता रहे हैं। 

रतन टाटा (Padma Vibhushan Ratan Tata) का जन्म एक पारसी परिवार में ब्रिटिश राज के दौरान मुंबई में 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। उनके पिता का नाम नवल टाटा था और माता का नाम सूनी कमिसारीट था। महज 10 साल की उम्र में वो अपने माता-पिता से अलग हो गए थे, जिसके बाद उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने जेएन पेटिट पारसी अनाथालय के माध्यम से उन्हें गोद ले लिया। इसके बाद इनका लालन-पालन उनके सौतेले भाई नोएल टाटा के साथ हुआ।

ratan life

(Picture Courtesy: Instagram)

पद्मविभूषण रतन टाटा (Padma Vibhushan Ratan Tata) ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में की और इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने शिमला में बिशप कॉटन स्कूल में की। उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई कॉर्नेल विश्वविद्यालय और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से की। इसके बाद 21 वर्ष की उम्र में साल 1991 में रतन टाटा ने टाटा संस और टाटा ग्रुप के अध्यक्ष पर बैठे। इन्होंने टाटा ग्रुप को आसमान की नई बुलंदियों तक पहुंचाया। उन्होंने 100 से ज्यादा देशों में टाटा ग्रुप को फैलाया।

यह भी पढ़ें: कोई ऐसे नहीं बन जाता रतन टाटा, घर की रसोई से आसमान तक टाटा का राज; पढ़ें रोचक बात

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

पद्मविभूषण रतन टाटा (Padma Vibhushan Ratan Tata) का जीवन शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। वो एक महान हस्ती थे, जिन्होंने देश का नाम ऊंचा करने के लिए कई काम किए। जानवरों से उन्हें काफी प्रेम था और इसके लिए उन्होंने कई काम किए हैं। इनका जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा बन सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको पद्मविभूषण रतन टाटा के जीवन की एक छोटी-सी झलक (Ratan Tata life in Pictures) दिखाने की कोशिश करेंगे। आइए देखें।

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

पद्मविभूषण रतन टाटा एक ट्रेंड पायलेट भी थे। 

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

रतन टाटा को साल 2000 में भारत के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और साल 2008 में उन्हें भारत का दूसरा सबसे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया।

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

पद्मविभूषण रतन टाटा का आखिरी प्रोजेक्ट मुंबई में जानवरों के लिए एक अस्पताल बनवाया था। 

ratan tata

पद्मविभूषण रतन टाटा जानवरों से बहुत प्रेम करते थे। एक बार उन्हें इंग्लैंड में किंग चार्ल्स द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था, लेकिन अपने बीमार पेट डॉग की देखभाल करने के लिए वो इस समारोह में नहीं जा सके थे। 

(Picture Courtesy: Instagram)

ratan tata

(Picture Courtesy: Instagram)

यह भी पढ़ें: पद्म विभूषण Ratan Tata के स्‍वर्गवास पर इमोशनल हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल, पोस्ट शेयर कर लिखा - 'बहुत मुश्किल है'