विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिलियन का M, बिलियन का B... फिर Thousand के लिए 'T' की जगह 'K' क्यों करते हैं यूज? जानिए इसका लॉजिक

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:00 PM (IST)

क्या आपने कभी सोचा है कि हजार की संख्या दर्शाने के लिए 'K' का इस्तेमाल क्यों किया जाता है, जबकि ...और पढ़ें

हजार को शॉर्टकट में 'K' क्यों लिखते हैं? (Image Source: AI-Generated)

हजार को शॉर्टकट में 'K' क्यों लिखते हैं? (Image Source: AI-Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के डिजिटल युग में यूट्यूब, इंस्टाग्राम या फेसबुक चलाते समय आपकी नजर 10K या 50K व्यूज और फॉलोअर्स पर जरूर गई होगी। जी हां, आजकल कई लोग अपनी बोलचाल और मैसेजिंग में भी 10 हजार रुपये को शॉर्टकट में 10K लिख देते हैं।

आप भी दूसरों को देखकर इस 'K' का इस्तेमाल तो रोज करते होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा है कि हजार को दर्शाने के लिए आखिर 'K' ही क्यों लिखा जाता है?

'M' और 'B' तो समझ आता है, फिर 'T' क्यों नहीं?

जरा सोचिए, मिलियन को शॉर्ट में 'M' और बिलियन को 'B' लिखा जाता है। अंग्रेजी के इस नियम के हिसाब से तो थाउजेंड का पहला अक्षर 'T' होना चाहिए। यह एक बहुत ही वाजिब सवाल है। आइए, आपको बताते हैं फिर हजार के लिए इस 'K' की एंट्री कहां से हुई और इसके पीछे की असली कहानी क्या है।

ग्रीक भाषा से हुई थी शुरुआत

इस रहस्य का जवाब ग्रीक भाषा में छिपा है। दरअसल, ग्रीक में हजार को 'Chilioi' कहा जाता है। इतिहासकारों का मानना है कि हजार के लिए 'K' का जन्म मुख्य रूप से इसी शब्द से हुआ है, जिसके बाद धीरे-धीरे पूरी दुनिया ने इसे अपना लिया।

विज्ञान और 'किलो' का कनेक्शन

हजार को 'K' कहने के पीछे सबसे बड़ा और लॉजिकल कारण विज्ञान से जुड़ा है। विज्ञान की भाषा में 'किलो' का मतलब ही 1000 होता है और 'K' इसी 'किलो' का शॉर्ट फॉर्म है। इसे हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के उदाहरणों से आसानी से समझ सकते हैं। जैसे 1000 ग्राम से 1 किलोग्राम बनता है और 1000 मीटर को मिलाने पर 1 किलोमीटर होता है। इसी 'किलो' के 'K' को हजार की संख्या दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा।

अब बन चुका है ग्लोबल स्टैंडर्ड

आज के समय में हजार के लिए 'K' का इस्तेमाल पूरी दुनिया में एक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बन गया है। सोशल मीडिया पर यह बहुत ही आम है। जब भी आप इंटरनेट पर कोई वीडियो देखते हैं और उस पर 80 हजार व्यूज होते हैं, तो वहां 80K लिखा दिखता है।

यह भी पढ़ें- रिसर्च का दावा- 15 सालों में 30% कम हुए हमारे शब्द, क्या गैजेट्स छीन रहे हैं इंसानों के बात करने की क्षमता?

यह भी पढ़ें- बातचीत का तरीका बदलेंगे, तो अपने आप सुधर जाएगी इमेज; 10 बातें अपनी डिक्शनरी से आज ही करें डिलीट