विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ऑफर सिर्फ आज रात तक!'- सेल देखकर आप भी कर बैठते हैं फिजूल की खरीदारी? समझें Panic Buying की पूरी साइकोलॉजी

Published: Wed, 23 Sep 2026 02:38 PM (IST)

इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि कैसे 'सेल' या 'बंपर डिस्काउंट' देखकर लोग अक्सर फिजूल की खरीदारी कर बैठते हैं।

विंडो शॉपिंग करने गए थे और हाथ में आ गए 4-5 बैग्स? (Image Source: AI-Generated)

विंडो शॉपिंग करने गए थे और हाथ में आ गए 4-5 बैग्स? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आप सिर्फ विंडो शॉपिंग करने गए हों, लेकिन 'सेल' या '50% बंपर डिस्काउंट' का बोर्ड देखकर हाथ में चार-पांच शॉपिंग बैग्स लेकर लौटे हों? अगर आपका जवाब हां है, तो खुद को मत कोसिए।

जी हां, यह सिर्फ आपकी कमजोरी नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बहुत गहरी साइकोलॉजी काम करती है। आइए समझते हैं कि आखिर क्यों सेल देखकर हमारा दिमाग आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है।

Psychology of impulse buying

(Image Source: AI-Generated)

'छूट जाने का डर' यानी FOMO का खेल

कंपनियां आपके दिमाग के साथ एक बहुत ही स्मार्ट गेम खेलती हैं, जिसे 'फियर ऑफ मिसिंग आउट' कहा जाता है। जब आप देखते हैं कि "ऑफर सिर्फ आज रात 12 बजे तक" या "फ्लैश सेल", तो आपके दिमाग में एक घबराहट पैदा होती है। आपको लगने लगता है कि अगर अभी नहीं खरीदा, तो यह शानदार मौका हाथ से निकल जाएगा। इसी डर के कारण हम बिना सोचे-समझे हड़बड़ाहट में खरीदारी कर बैठते हैं।

आपको बेवकूफ बनाकर कराई जाती है खरीदारी

ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर आपने अक्सर देखा होगा, "स्टॉक में सिर्फ 20 बचे हैं" या "155 लोग अभी इस प्रोडक्ट को देख रहे हैं।" यह असल में एक 'नकली डिमांड' पैदा करने का तरीका है। हमारा इंसानी स्वभाव है कि जो चीज कम होती है या जिसे पाना मुश्किल होता है, हम उसकी तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। यह देखकर हमारा दिमाग तुरंत फैसला लेने का दबाव महसूस करता है और हम तुरंत Buy Now बटन दबा देते हैं।

दिमाग में खुशी वाले हार्मोन 'डोपामाइन' की एंट्री

जब हम कोई महंगी चीज सस्ते में खरीदते हैं, तो हमें लगता है कि हमने कोई बहुत बड़ी जंग जीत ली है। इस जीत के अहसास से हमारे दिमाग में 'डोपामाइन' नाम का हार्मोन रिलीज होता है। यह वही हार्मोन है जो हमें खुशी और संतुष्टि देता है। शॉपिंग की लत असल में इसी डोपामाइन की लत है। हम बार-बार उस खुशी को महसूस करने के लिए सेल में बेतहाशा खरीदारी करते हैं।

पैसे बचाने का होता है भ्रम

सबसे मजेदार बात यह है कि सेल में हम पैसे 'खर्च' कर रहे होते हैं, लेकिन हमारा दिमाग हमें यह यकीन दिलाता है कि हम पैसे 'बचा' रहे हैं। मान लीजिए 3000 रुपये की जैकेट आपको 1500 रुपये में मिल रही है। आप यह नहीं सोचते कि आपके 1500 रुपये खर्च हो गए, बल्कि आप यह सोचकर खुश होते हैं कि आपने 1500 रुपये बचा लिए। भले ही आपको उस जैकेट की कोई जरूरत न हो।

इस जाल से कैसे बचें?

इस शॉपिंग ट्रैप से बचने का सबसे आसान तरीका है 24 घंटे का नियम। अगली बार जब भी आपको सेल में कोई ऐसी चीज दिखे जिसे आप तुरंत खरीदना चाहते हों, तो उसे कार्ट में डाल दें, लेकिन पेमेंट न करें। खुद को 24 घंटे का समय दें। अक्सर 24 घंटे बाद वह जुनून शांत हो जाता है और आपको खुद समझ आ जाएगा कि आपको उस चीज की सच में जरूरत थी या वह सिर्फ सेल का असर था।

यह भी पढ़ें- क्यों हमेशा 99, 199 या 999 रुपये ही रखे जाते हैं प्रोडक्ट्स के दाम? समझिए इसके पीछे की खतरनाक साइकोलॉजी

यह भी पढ़ें- क्या है कंपल्सिव बाइंग बिहेवियर? क्यों होती है समस्या और कैसे करें इससे बचाव, जानें यहां