Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर में रखें Rajnigandha flower एक हफ्ते तक महकेगी खुशबू, रूम परफ्यूम को कहना पड़ेगा गुडबाय

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 02:25 PM (IST)

    रजनीगंधा फूल की सुगंध वातावरण में सुधार करने में मदद कर सकती है जिससे घर में एक स्वच्छ और ताज़ा वातावरण बना रहता है। खासकर शादियों वाले घर में इस फूल का इसलिए ही बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाता है। क्योंकि यह फूल आपके घर को पूरी तरह से महकाकर रखता है। रजनीगंधा फूल की लाइफ भी काफी लंबी होती है। करीब 7 दिन तक ये टिक सकता है।

    Hero Image
    रजनीगंधा की एक टहनी बाजार में 30 से 40 रुपये की मिलती है। ( Pic courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Rajnigandha Flower इस फूल को अगर आपने कभी देखा नहीं या इसकी खुशबू का एहसास नहीं किया है तो आप आज ही मार्केट में जाकर फूल वाले से दो चार रजनीगंधा खरीद लें। इसको फिर आप अपने बेडरूम में या इाइनिंग रूम के (flower vase) में लगा दें। इसके बाद आपको इस फूल की खुशबू और खासियत के बारे में पता चलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रजनीगंधा की खुशबू (Rajnigandha Fragnance) से आपका पूरा घर महक उठेगा। बता दें कि रजनीगंधा फूल एक सुंदर और सुगंधित फूल है जो घर में रखकर कई फायदे प्रदान कर सकता है। कुछ फायदे हैं जो रजनीगंधा फूल को घर में रखने से हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : आज पढ़ लीजिए Half boiled Egg खाने के ये 4 फायदे, कल से अंडे को पूरा उबालना छोड़ देंगे आप

    घर में महसूस करेंगे पॉजिटिव वाइब्स

    अगर घर छोटा ही सही लेकिन साफ सुथरा हो तो वो किसी महल से कम नहीं लगता। अगर घर में ऊपर से 24 घंटे कोई बेहतरीन खुशबू मंद मंद आती रहे तो आपका मूड और बेहतर हो जाता है। आप पॉजिटिव वाइब्स महसूस करते हैं। रजनीगंधा फूल को घर में रखने के बाद आपको लगातार खुशबू महकते हुए मिलेगी। 

    बेडरूम में महकती रहेगी खुशबू 

    रजनीगंधा फूल की खुशबू आपके (Bedroom Fragnance) बेडरूम को महका देती है। इसकी खुशबू कई दिनों तक नहीं जाती। खासकर छोटी जगहों पर रजनीगंधा फूल बहुत देर तक महकता है। इसको बेडरूम में रखने से आपकी नींद भी बेहतर होती है और आपका तनाव भी कम होता है। घर में अगर खुशबू अच्छी आए तो आपका स्ट्रेस लेवल काफी हद तक कम हो जाता है। 

    परफ्यूम करता है एलर्जी 

    लोग अब नेचुरल फूलों की जगह रूम परफ्यूम रखते हैं जो आपकी सेहत पर असर डालते हैं। सबसे पहले तो यह आपके एलर्जी लेवल को बढ़ा देते हैं। या फिर जिन्हें एलर्जी नहीं हैं रूम परफ्यूम का इस्तेमाल उन्हें एलर्जी कर देता है। रजनीगंधा फूल की खुशबू काफी देर तक रहती है और ऊपर से यह नेचुरल होती है। इसलिए रूम परफ्यूम से बेहतर यह है कि आप रजनीगंधा फूल की नेचुरल खुशबू का प्रयोग करें।  

    प्राकृतिक और सुरक्षित 

    रजनीगंधा फूल एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है, जो रूम परफ्यूम के बजाय उपयोग किया जा सकता है। जबकि स्प्रे केमिकल से बना प्रोडक्ट होता है। यह आपको खांसी और जुकाम कर सकता है।

    इसलिए रजनीगंधा फूल ज्यादा सुरक्षित है। वहीं रजनीगंधा फूल की सुगंध वातावरण में सुधार करने में मदद कर सकती है, जिससे घर में एक स्वच्छ और ताज़ा वातावरण बना रहता है। वहीं इन फायदों को ध्यान में रखते हुए, रजनीगंधा फूल को घर में रखना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

    यह भी पढ़ें : ये 3 संकेत मिलें तो समझें आपको बनाया जा रहा 'मोहरा', आपके कंधे पर रखकर छोड़ी जा रही बंदूक