विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉस को बिना नाराज किए काम के लिए कैसे कहें 'NO'? ये स्मार्ट तरीके बना देंगे आपकी जिंदगी आसान

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:00 AM (IST)

कॉर्पोरेट लाइफ में हर काम के लिए 'हां' कहने से तनाव बढ़ता है और वर्क-लाइफ बैलेंस बिगड़ता है।

वर्कप्लेस पर ना कहना है जरूरी (Picture Courtesy: Freepik)

वर्कप्लेस पर ना कहना है जरूरी (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कॉर्पोरेट लाइफ में हर काम के लिए अगर आप हां कहते रहने से आपके काम का बोझ बढ़ता जाता है। इस वजह से स्ट्रेस होता है और वर्क-लाइफ बैलेंस भी पूरी तरह बिगड़ जाता है। इसलिए ऑफिस में ना बोलना भी जरूरी है। हालांकि, कई लोग ऐसे होते हैं, जिनसे ना नहीं बोला जाता। 

बॉस नाराज न हो जाए, उन्हें कामचोर या गैर जिम्मेदार न समझ लिया जाए, इस डर से भी वो ना कहने से कतराते हैं। लेकिन हर काम के लिए हां कहना आपके वर्क-लाइफ बैलेंस के साथ-साथ फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए भी बुरा है। आइए जानें कैसे आप बॉस को नाराज किए बिना भी वर्कप्लेस पर ना कह सकते हैं। 

तुरंत जवाब न दें

जब भी बॉस आपको कोई काम दें, तो तुरंत हां या ना कहने से बचें। आप कह सकते हैं कि मैं अपनी प्रायोरिटी रीचैक करके आपको 10 मिनट में अपडेट देता हूं। इससे आपको अपना वर्कलोड चेक करने का समय मिलेगा और आपके बॉस को भी लगेगा कि कि काम को आप में काम को प्रायोरिटी देने की समझ है। 

डेटा और वर्कलोड सामने रखें

सीधे ना कहने से आपकी इमेज बिगड़ सकती है। इसलिए अपने बॉस के सामने अपने कामों की लिस्ट रखें। उन्हें बताएं कि अभी आप किन-किन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। जैसे आप कह सकते हैं कि इस नए टास्क को मैं कर सकता है, लेकिन इस वजह से मुझे प्रोजेक्ट X की डेडलाइन बढ़ानी पड़ेगी। इससे बॉस खुद ही फैसला करेंगे कि आपको ये नया काम दिया जाए या किसी और को। 

दूसरा विकल्प दें

सीधा ना कहने से लग सकता है कि आप काम नहीं करना चाहते। इसलिए हमेशा कोई विकल्प पेश करें। अगर आपका ऑफिस का समय पूरा होने वाला है, तो कहें कि आज ये काम पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन कल दोपहर तक इसे पूरा कर देंगे। 

बात सही तरीके से रखें

आपके बात करने का तरीका हमेशा शांत और प्रोफेशनल होना चाहिए। डिफेंसिव या गुस्सा होकर जवाब न दें। बॉस पर झुंझलाने से कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए अपने लहजे और शब्दों को बहुत सावधानी से चुनें और फिर बॉस के सामने अपनी बात रखें। 

अपनी बाउंड्री समझें

अगर आप हर काम के लिए हां कहेंगे, तो कुछ समय में बर्न आउट हो जाएंगे। इससे आपके काम की क्वालिटी भी कम होगी और मानसिक थकान भी बढ़ेगा। इसलिए अपनी बाउंड्री सेट करें, ताकि आप जो भी काम करें, उसकी क्वालिटी बेहतर हो और आप समय पर काम पूरा कर सकें।