कोर्ट-कचहरी छोड़ शुरू किया कुत्ते टहलाने का काम, अब महीने का 15 लाख कमाती है ये महिला; होश उड़ा देगी कहानी
यूनाइटेड किंगडम की लिज ईस्ट ने खराब वर्क-लाइफ बैलेंस के कारण अपनी क्रिमिनल डिफेंस की लाखों की नौकरी छोड़ दी।

कुत्ता टहलाकर महिला कमा रही महीने के लाखों (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वकालत एक ऐसा पेशा है, जिसमें एक बार अगर महारत हासिल हो जाए तो लाखों की कमाई की जा सकती है। पर क्या आप सोच सकते हैं कि कोई व्यक्ति अपनी इसी वकालत को छोड़कर एक मामूली सा काम पकड़ ले, वो भी कोई दुकान या ठेला नहीं बल्कि कुत्ता टहलाने की नौकरी। यह सुनकर आपको थोड़ा ताज्जुब जरूर हो सकता है, लेकिन सच यही है।
हाल ही में एक महिला इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है क्योंकि उसने लाखों की नौकरी छोड़कर कुत्ता टहलाने का काम पकड़ लिया है।
कुत्ता टहलाकर महिला कमा रही महीने के लाखों
यहां बात यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली लिज ईस्ट की हो रही है, जिसने अपनी क्रिमिनल डिफेंस की जॉब छोड़कर फुल टाइम डॉग वॉकर की नौकरी शुरू की है। कहा जा रहा है कि अब लिज की रोजाना की कमाई £450 यानी 50 हजार रुपये हो गई है। देखा जाए तो यह महिला महीने के 15 लाख कमा रहा है।
तनाव से तंग आकर छोड़ी नौकरी
लिज ईस्ट लंदन के क्रिमिनल डिफेंस का काम रही थीं, लेकिन यहां काम करते हुए वो अपने वर्क-लाइफ बैलेंस को ठीक से मैनेज नहीं कर पा रही थीं। रोजाना कोर्ट जाना, क्लाइंट से बात करना और जेल का दौरा करने वाला उनका रूटीन बेहद थका देने वाला था।
इस फील्ड में अपने 4 साल देने के बाद लिज को एक दिन लगा कि जिस बेहतर जिंदगी के लिए वो कमा रही हैं, असल में वही उन्हें नहीं मिल पा रही। उनका ड्रीम करियर ही मानसिक शांति को भंग कर रहा है। लिज उम्र से पहले ही अपने आप को बूढ़ा महसूस करने लगी थीं। ऐसे में उन्होंने हाई सैलरी के बावजूद इस हेक्टिक नौकरी को छोड़ दिया और फुल-टाइम डॉग वॉकर बन गईं ।
रोजाना करती हैं 20-30 कुत्तों की देखभाल
लिज ईस्ट का पति डॉग वॉकिंग और डॉग बोर्डिंग का काम करते हैं। इस काम में जुड़ने के लिए उसने जब नौकरी छोड़ी तो जरूरत के खर्चे पूरे करने के लिए पब में काम किया। यही वो समय था जब लिज ने क्लाइंट बेस भी बनाना शुरू किया। एक साल में ही लिज के पास रेगुलर क्लाइंट की लंबी लिस्ट तैयार हो गई।
आज लिज दिन में 4 ग्रुप वॉक कराती हैं, इस दौरान वो 20-30 कुत्तों की देखभाल करती हैं। इस वॉक में एक घंटे का एक डॉग का चार्ज 14 पाउंड यानी 1800 रुपये के आसपास होता है। इस तरह लिज ईस्ट रोजाना 300-400 पाउंड यानी 50,000 तक की कमाई कर लेती हैं।
