विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

90 के दशक के बच्चों का फेवरेट सुपर मारियो पहले था ‘जंपमैन’, फिर कैसे बन गया दुनिया का मशहूर प्लंबर?

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:32 PM (IST)

90 के दशक के पसंदीदा गेम सुपर मारियो का सफर जंपमैन से शुरू हुआ, जो पहले बढ़ई था और बाद में प्लंबर बना।

पहले नहीं था सुपर मारियो नाम (Image Source: AI Generated)

पहले नहीं था सुपर मारियो नाम (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की पीढ़ी का बचपन ‘सुपर मारियो’ गेम खेलते हुए जरूर बीता होगा, शायद ही कोई होगा जिसने मारियो का नाम न सुना हो। लाल टोपी, नीली डंगरी और काली मूंछों वाले इस किरदार का नाम दशकों बाद भी गेमिंग की दुनिया में सबसे फेमस कैरेक्टर्स में शामिल है। 

पर क्या आप जानते हैं कि इस गेम की शुरुआत कैसे हुई और कैसे इसे सुपर मारियो नाम दिया गया? आइए इस एवरग्रीन गेम के इतिहास पर विस्तार से बात करें। 

पहले नहीं था सुपर मारियो नाम 

कहा जाता है इस गेम में सबसे पहले किरदार का नाम जंपममैन रखा गया था लेकिन बाद में इसे मारियो नाम मिला। इतना ही नहीं, गेम की शुरुआत में यह जंपममैन कोई प्लंबर नहीं, बल्कि लकड़ी काटने वाला बढ़ई यानी कारपेंटर हुआ करता था। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि 80 के दशक में जापानी कंपनी निंटेंडो ने वाशिंगटन में अपना काम शुरू किया था। यह वो दौर था जब कंपनी अमेरिका में अपने पैर मजबूत करने की कोशिश में जुटी थी। 

उन्होंने वहां रियल एस्टेट कारोबारी मारियो सेगाले के वेयरहाउस को रेंट पर लिया था। फिर कंपनी ने उन्हीं की पर्सनैलिटी से प्रभावित होकर गेम का नाम सुपर मारियो रख दिया था। 

जापानी गेम डिजाइनर ने बनाई थी गेम 

यह बात साल 1981 की है जब जापानी वीडियो गेम डिजाइनर शिगेरू मियामोतो ने आर्केड गेम 'डंकी कांग' लॉन्च की। इस गेम का किरदार ही जंपममैन था, जो एक कारपेंटर हुआ करता था। इस गेम में किरदार डंकी के बम और गोलों से बचकर अपने गोल तक पहुंचता था। इस गेम की सफलता से प्रभावित होकर फिर साल 1983 में सुपर मारियो गेम लॉन्च की गई। किरदार का नाम मारियो हो चुका था और अब उसका पेशा प्लंबर का था। इसे भी गेमिंग वर्ल्ड में खूब प्यार मिला। 

कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज कर रचा इतिहास 

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गेम आज भी दुनिया की सबसे सक्सेसफुल गेमिंग फ्रेंचाइजी में गिनी जाती है। जिसके नाम आधिकारिक रूप से 5 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली वीडियो गेम में से एक है। यही नहीं, यह नाम और किरदार लोगों के मन कुछ इस तरह बस गया था कि स्पेन में एक सड़क का नाम गेम के नाम पर रख दिया गया।