High Heel पहनने का शौक हड्डियों को कर रहा कमजोर, अगर नहीं संभले तो पैदल चलना भी हो जाएगा दूभर
ऊंचे कसे जूते (high heel shoes for men) पहनना आपकी हड्डियों को कमजोर कर रहा है। लगातार ऊंचे जूते पहनने से आपकी ऐड़ी की बोन्स कमजोर हो रही है। इसके साथ ही नसों पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में फ्लैट जूते पहनने की आदत डालें। इसके साथ ही बहुत देर तक हाई हील के जूते पहनने से परहेज करें।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। High Heel shoes ऊंचे हील के जूते या सैंडल पहनने का ट्रेंड अब जोरों पर है। पिछले कुछ सालों में चाहे लड़कें हों या लड़कियां हाई हील जूते पहनने लगे हैं। इसकी कई सारी वजहें हो सकती हैं। हाई हील के जूते बाकी जूतों के मुकाबले काफी अट्रेक्टिंग होते हैं। वहीं दूसरी तरफ ये बाकी जूतों से बनावट के तौर पर थोड़े अलग लगते हैं।
एक खास वजह यह भी है कि छोटे कद के लोग भी हाई हील के जूते इसलिए ज्यादा पहनना पसंद करते हैं ताकि उनकी हाइट थोड़ी ज्यादा लगे। लेकिन हाई हील के जूते नुकसान कितना कर रहे हैं।
इस बारे में कोई बात नहीं कर रहा। ये जूते आपको बहुत ज्यादा नुकसान में धकेल रहे हैं। बता दें कि कसे और ऊंची हील के जूते पहनने से ऐड़ी की हड्डियों के दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। हम आपको कुछ कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से कसे और ऊंची हील के जूते पहनने से ऐड़ी की हड्डियों के दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं।
हाईट ज्यादा दिखाने के लिए पहनते हैं ऊंचे जूते
नई जेनरेशन में अब कुछ लोग हाई हील के जूते इसलिए भी पहनते हैं कि वह अपनी कम हाईट को थोड़ा और ज्यादा लंबा कर सके। जूतों के सहारे वे थोड़े लंंबे लगते हैं। वहीं दूसरी तरफ अपने दोस्तों के समूह में खुद को एक अलग अटैक्ट्रिव बनाने के पीछे भी ऊंचे और कसे जूते लोग पहनते हैं। बात चाहे शादी की हो या बर्थडे पाटी की या फिर कॉलेज जाने वाले युवा। ये सभी अब ऊंचे कसे जूते पहनने के शौकीन हो चले हैं।
पैरों की हड्डियां हो रहीं कमजोर
डॉक्टर्स बताते हैं कि ऊंचे और कसे जूते पहनने से आपके पैरों को बहुत नुकसान हो रहा है। कसे जूते पहनने से पैरों की स्थिति खराब हो सकती है, जिससे ऐड़ी की हड्डियों पर दबाव बढ़ता है। वहीं कसे जूते पहनने से पैरों की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है। जिससे ऐड़ी की हड्डियों के दर्द की समस्या होने लगी है।
डॉक्टर्स बताते हैं कि कसे जूते पहनने से पैरों की नसों पर दबाव बढ़ने लगता है। जिससे ऐड़ी की हड्डियों में दर्द शुरु हो जाता है। सबसे बड़ी बात है कि ऊंचे जूते में आपका पैर फ्लैट नहीं रहता। पैर में आपके खिंचाव शुरू हो जाता है। अगर यह समस्या बढ़ती जाती है तो आपके पैर की हड्डी मुड़ने लगती है। फिर यह दर्द आपका जिंदगी भर का साथी हो जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।