विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब शॉपिंग में भी AI की एंट्री, प्रोडक्ट चुनने से लेकर ब्यूटी रूटीन तक बदल रहा खरीदारी का अंदाज

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:47 PM (IST)

फेस्टिव सेल्स और ई-कॉमर्स क्रांति ने स्मार्टफोन को चलता-फिरता मॉल बना दिया है। आलम यह है क‍ि इंटरनेट मीडिया और ...और पढ़ें

एआई से बदल रहा खरीदारी का अनुभव ब्यूटी से लेकर ग्रूमिंग तक नए ट्रेंड्स (Picture Credit- AI Generated)

एआई से बदल रहा खरीदारी का अनुभव ब्यूटी से लेकर ग्रूमिंग तक नए ट्रेंड्स (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. एआई से ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट चुनना हुआ आसान

  2. जेन ज़ी नए एक्टिव इंग्रेडिएंट्स आज़मा रही है

  3. पुरुषों की ग्रूमिंग, प्रीमियम ब्यूटी टियर 2 में बढ़ी

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों सड़कों पर जितने लोग नजर आ रहे हैं उनमें से एक बड़ा ह‍िस्‍सा है गि‍ग वर्कर्स का। होम ड‍िलिवरी करने के लिए बड़े-बड़े बैग अपने दो पहिया वाहनों पर दोनों तरफ लादकर निकले से ड‍िलिवरी पर्सन खूब खुश हैं। हो भी क्‍यों न। आनलाइन शापिंग के शौकीनों के लिए लगी हुई है सेल और ये डिलिवरी पर्सन बांट रहे हैं खुशियां। फेस्टिव ऑफर्स, धमाकेदार डिस्काउंट सेल्स और डील्स ने आज हर किसी के स्मार्टफोन को एक चलता-फिरता मॉल बना दिया है।

आजकल लोग न केवल अपनी रोजमर्रा की जरूरतें बल्कि नए-नए इंटरनेशनल ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी बेझिझक ट्राई कर रहे हैं। यह बदलाव टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या यह बदलाव सिर्फ डिस्काउंट्स तक सीमित है? बिल्कुल नहीं! इसके पीछे काम कर रही है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की जादुई तकनीक, जेनरेशन जी की निडर सोच, पुरुषों में बढ़ता ग्रूमिंग ट्रेंड और छोटे शहरों से आती प्रीमियम प्रोडक्ट्स की जबरदस्त डिमांड। इस दौरान सबसे ज्‍यादा उछाल आया है ब्‍यूटी मार्केट में।

आसान हुई खोज

ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट्स चुनना अब पहले से कहीं अधिक सहज और सटीक हो गया है, जिसमें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन जैसे दिग्गज ब्रांड्स एआई का इस्तेमाल कर ग्राहकों के अनुभव को पूरी तरह नया रूप दे रहे हैं। इस बारे में अमेजन ब्‍यूटी, पर्सनल केयर एंड फैशन एक्‍सेसरीज के निदेशक सिद्धार्थ भगत बताते हैं, ' यह सच है क‍ि इस बार डिजिटल और फेस्टिव शॉपिंग के माहौल में आज का युवा ग्राहक यानी जेनजी सौंदर्य उत्पादों को लेकर केवल पुराने रूटीन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह फेस्टिव ऑफर्स और डिस्काउंट्स के जरिए नए-नए ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स को आजमाने में जरा भी संकोच नहीं करता। पहले जहां लोग सालों तक एक ही प्रोडक्ट पर टिके रहते थे, वहीं आज का युवा रेटिनॉल, कोजिक एसिड, विटामिन सी और पीडीआरएन जैसे एक्टिव इंगिएंट्स के प्रति काफी जागरूक हो चुका है और ब्रांड्स से उनके फॉर्म्युलेशन तथा गुणवत्ता को लेकर पूरी पारदर्शिता की मांग करता है।

इसमें उनकी मदद कर रहा है अमेजन का एआई शॉपिंग असिस्टेंट 'रूफस', जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। जहां उपभोक्ता अपनी त्वचा की समस्या, बालों की जरूरत, पसंदीदा खुशबू या बजट जैसी प्राथमिकताएं बता सकते हैं और रूफस पूरे कैटलॉग को स्कैन करके सबसे उपयुक्त प्रोडक्ट्स की सूची तुरंत सामने रख देता है। इसके साथ ही, 'स्किनकेयर एडवाइजर' जैसे टूल्स ग्राहकों की पुरानी खरीदारी, त्वचा की चिंताओं और बजट के आधार पर सबसे सही विकल्प चुनने में मदद करते हैं, जिससे फेस्टिव सेल्स के दौरान प्रोडक्ट्स खोजना बेहद आसान हो गया है और ब्रांड्स भी सही ग्राहकों तक कुशलता से पहुँच पा रहे हैं।

पुरुषों की ग्रूमिंग में नया बदलाव 

युवाओं के अलावा पुरुषों का पर्सनल केयर सेगमेंट भी आज तेजी से बढ़ने वाली श्रेणियों में से एक बन चुका है, जहां पुरुष अब घर में रखे सामान्य प्रोडक्ट्स के बजाय अपनी विशिष्ट जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किए गए उत्पादों की तलाश कर रहे हैं। इस क्षेत्र में कई डी2सी ब्रांड्स उतर रहे हैं और अमेजन द्वारा टाइगर श्रॉफ के साथ लॉन्च की गई 'PROWL' ग्रूमिंग रेंज जैसी पहलें इस बात का सबूत हैं कि पुरुषों में ग्रूमिंग को लेकर क्रेज कितना बढ़ गया है। फिलिप्स, अगारो, लाइफलॉन्ग और बॉम्बे शेविंग कंपनी जैसे ब्रांड्स के मल्टी-ग्रूमिंग टूल्स सबसे तेजी से बिक रहे हैं, और चारकोल आधारित प्रोडक्ट्स से आगे बढ़कर अब पुरुष एंटी-एजिंग और एडवांस्ड स्किनकेयर रूटीन की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं।

विकसि‍त हुई सुगंध की समझ

ब्यूटी कैटेगरी में परफ्यूम सबसे पसंदीदा उपहार विकल्प बना हुआ है, जहाँ लत्ताफा और रसासी जैसे मिडिल ईस्टर्न इत्र और फ्रेग्रेंस ब्रांड्स भारत में खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। लोग अब सिर्फ एक परफ्यूम पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग अवसरों, मूड और समय के हिसाब से अलग-अलग सुगंध चुन रहे हैं, जिसे फ्रेग्रेंस वार्डरोबिंग कहा जाता है। दिन भर खुशबू को री-अप्लाई करने के लिए मिनी पैक्स और ट्रैवल साइज के परफ्यूम भी खूब पसंद किए जा रहे हैं, जबकि ग्राहक अब परफ्यूम के टॉप, मिडल और बेस नोट्स को समझकर जिम, पार्टी या गेट-टुगेदर जैसे खास मौकों के लिए बेहतरीन स्केंट्स चुन रहे हैं।

सुंदरता क्‍यों रहे सीम‍ित

प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यह आकर्षण अब केवल मेट्रो शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि त्योहारी सीजन और ऑनलाइन सेल्स के दौरान प्रीमियम ब्यूटी कैटेगरी की 50% से अधिक ग्रोथ टियर-2 और उससे आगे के शहरों से दर्ज की गई है। इस सेगमेंट में स्कैल्प केयर और हेयरकेयर सबसे तेजी से बढ़ने वाली सब-कैटेगरी बनकर उभरी है, जिसके पीछे मुख्य कारण सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स का बढ़ता प्रभाव है।

छोटे शहरों के उपभोक्ता भी आज पेरिस, न्यूयॉर्क और मिलान जैसे फैशन कैपिटल्स के ट्रेंड्स को फॉलो कर रहे हैं, जिन्हें अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और फास्ट डिलीवरी के जरिए कुछ ही घंटों में अपने घर पर आसानी से प्राप्त कर रहे हैं। ब्रांड्स ने भारतीय बाजार की नब्ज को समझते हुए छोटे और किफायती पैक साइज भी उतारे हैं, जिससे ग्राहक फेस्टिव सीजन में बड़े पैक खरीदने से पहले प्रोडक्ट को आसानी से आजमा सकें और इस डिजिटल क्रांति का पूरा आनंद ले सकें।