विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Doogle आज मना रहा है Flat White का जश्न, जानें क्या है इसका मतलब

Published: Mon, 11 Mar 2024 10:53 AM (IST)

गूगल डूडल आज फ़्लैट व्हाइट का जश्न मना रहा है। इसके लिए Google ने फ्लैट व्हाइट (Flat White) का डूडल ...और पढ़ें

क्या है फ्लैट व्हाइट कॉफी, जिसका जश्न मना रहा है गूगल डूडल
क्या है फ्लैट व्हाइट कॉफी, जिसका जश्न मना रहा है गूगल डूडल

HighLights

  1. गूगल आज अपने खास डूडल के जरिए फ्लैट व्हाइट कॉफी का जश्न मना रहा है।
  2. गूगल ने साल 2011 में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में फ्लैट व्हाइट को शामिल किए जाने के दिन की याद में यह नया डूडल बनाया है।
  3. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई कैफे में यह कॉफी बहुत ज्यादा पॉपुलर है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Flat White: आज यानी 11 मार्च को, Google दुनिया भर में फ्लैट व्हाइट (Flat White) के आने का जश्न मना रहा हैं। जिसके लिए Google ने खासतौर से फ्लैट व्हाइट (Flat White) डूडल भी बनाया है। फ्लैट व्हाइट कॉफी एक एक्सप्रेसो बेस्ड ड्रिंक है, जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुई थी। फ्लैट व्हाइट कॉफी पर गूगल का यह डूडल भारत समेत कई देशों में दिख रहा है।  

Flat White Coffee का क्यों बना Google Doodle?

किसी ऐतिहासिक दिन या किसी महान व्यक्ति के जन्मदिवस/पुण्यतिथि की याद में गूगल डूगल बनाया जाता है। 11 मार्च को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में फ्लैट व्हाइट को शामिल किए जाने के 13 साल पूरे हो गए हैं। इसी वजह है कि गूगल इस डूडल के जरिए पॉपुलर एस्प्रेसो बेस्ड इस कॉफी बेवरेज का जश्न मना रहा है।

क्या है आया फ्लैट व्हाइट?

कई लोगों का मानना है कि फ्लैट व्हाइट (Flat White) पहली बार 1980 के दशक के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बनाया गया था और उसी समय ये ड्रिंक सिडनी और ऑकलैंड के मेनू में भी शामिल हुआ।

उस दौरान फ्लैट व्हाइट (Flat White) एस्प्रेसो शॉट से बना होता था। जिसके ऊपर उबले हुए दूध की पतली परत डाली जाती थी। 1980 के बाद ये कॉफी दुनियाभर में पॉपुलर हो गई है और बहुत पसंद भी की जाती है।

क्या होती है फ्लैट व्हाइट कॉफी?

फ्लैट व्हाइट कॉफी एक सफेद एस्प्रेसो शॉट से बनाई जाती है। इसके ऊपर उबले हुए दूध और माइक्रो-फोम की एक पतली परत होती है। इस कॉफी को खासतौर से सिरेमिक के कप में सर्व किया जाता है। जिन लोगों को बहुत झाग वाली कॉफी नहीं पसंद उनके लिए फ्लैट व्हाइट का ऑप्शन है बेस्ट। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कैफे में ये बहुत ही पॉपुलर ड्रिंक है। 

क्या होता है गूगल डूडल?

गूगल के होम पेज पर एक टूल है जिसका इस्तेमाल अक्सर दुनियाभर के जरूरी मुद्दों, ऐतिहासिक घटनाओं को उजागर करने के लिए किया जाता है। गूगल सर्च का यह मेन पेज विश्व में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वेब पेजेस में से एक है। सर्च बॉक्स के ठीक ऊपर, Google का लोगो होता है। जिसमें कई तरह के एनीमेशन और दूसरी क्रिएटिविटी के जरिए ऐतिहासिक घटनाओं और महान हस्तियों को याद किया जाता है। 

ये भी पढ़ेंः- दिन की शुरुआत के लिए इसलिए हेल्दी विकल्प है ब्लैक कॉफी