यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kitchen Hacks: बर्तनों से आ रही अंडे की दुर्गंध से हैं परेशान, तो इन आसान तरीकों से पाएं इससे छुटकारा
Kitchen Hacks प्रोटीन से भरपूर अंडा सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही स्वाद में लाजवाब है। हालांकि इसे ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kitchen Hacks: अंडा एक ऐसा ऑप्शन है, जिसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा टाइम की जरूरत नहीं होती है। अंडा भुर्जी, ऑमलेट, हाफ फ्राई और अंडा करी स्वाद में लाजवाब होते हैं। इसे बनाना जितना आसान होता है, इसके बाद बर्तनों में आने वाली महक उतनी ही बेकार होती है। जब बात बर्तन धोने की आती है, तो अंडे के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी बर्तनों में धोने के बाद भी तेज गंध आती है।
बर्तनों से आने वाली अंडे की महक की वजह से न सिर्फ बर्तनों को इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है, बल्कि इसके वजह से आपको कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे आज इस आर्टिकल मेम हम आपकों बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप आसानी से इस गंध से छुटकारा पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बागवानी के हैं शौकीन, तो शुद्ध हवा और हरे-भरे वातावरण के लिए घर में जरूर लगाएं ये 5 पौधे
नींबू
नींबू में विटामिन सी की भारी मात्रा होती है, जो बर्तनों को अच्छे से साफ करने में मदद सकते हैं। अंडे वाले बर्तन को साफ करने के लिए आप नींबू के रस की कुछ बूंदे और थोड़ा गर्म पानी डालकर इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। जब पानी ठंडा हो जाए आप इसे अच्छे से धो लें। आप चाहें तो इसमें लेमन वाले लिक्विड सोप की कुछ बूंदें डालकर भी रख सकते हैं, बर्तन पूरी तरह से साफ हो जाएंगे।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कई तरह के किचन हैक्स में किया जाता है। बर्तनों से अंडे की महक को हटाने के लिए बेकिंग सोडा को उनपर छिड़कें और लेमन वाले लिक्विड सोप के साथ अच्छी तरह साफ करें। बर्तन को बेकिंग सोडा के घोल में डुबोकर धोने से भी अंडे की गंध दूर हो जाएगी।
सिरका
बर्तनों से दुर्गंध को हटाने का सिरका एक आसान उपाय है। आप सिरके को पानी में मिलाकर, इस मिश्रण से बर्तनों को धोएं। ये बर्तनों में आने वाली मसाले और अंडे की कच्ची महक को खत्म करने में मदद करेगा। आप थोड़ी ताजगी लाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
यह भी पढ़ें- गुजरात की राज्य मछली बनी घोल फिश, कीमत इतनी कि पूरी हो जाएगी विदेश की सैर
Picture Courtesy: Freepik
