Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghol Fish: गुजरात की राज्य मछली बनी घोल फिश, कीमत इतनी कि पूरी हो जाएगी विदेश की सैर

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 05:25 PM (IST)

    Ghol Fish मछली कई लोगों को काफी पसंद होती है। लोग अपनी पसंद के मुताबिक अलग-अलग तरह मछलियां खाना पसंद करते हैं। घोल मछली इन्हीं में से एक है तो आमतौर पर गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री इलाकों में पाई जाती है। लाखों की कीमत वाली यह मछली कई तरह से उपयोगी होती है। हाल ही में इसे गुजरात की राज्य मछली घोषित किया गया।

    Hero Image
    गुजरात की राज्य मछली बनी ये घोल, जानें इसकी कीमत

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ghol Fish: नॉनवेज लवर्स के लिए मछली एक पॉपुलर ऑप्शन है। लोग अपनी पसंद और स्वाद के मुताबिक इसे खाना पसंद करते हैं। फिश लवर्स के लिए बाजार में कई तरह की मछलियां मौजूद होती हैं। कई लोगों में जहां नदी के पानी की मछलियां खाना पसंद होती हैं, तो वहीं कुछ समुद्री मछलियां खाना बेहद पसंद करते हैं। आपने कई तरह की मछलियों का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी घोल मछली खाई है। यह कोई ऐसी वैसी मछली नहीं, गुजरात की राज्य मछली है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में अहमदाबाद में हुए दो दिवसीय वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन भारत 2023 के दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने घोल मछली को गुजरात की राज्य मछली घोषित किया गया। यह भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी मछलियों में से एक है। खासतौर पर यह मछली गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री इलाकों में पाई जाती है। यह मछली सुनहरे-भूरे रंग में पाई जाती है।

    यह भी पढ़ें- बागवानी के हैं शौकीन, तो शुद्ध हवा और हरे-भरे वातावरण के लिए घर में जरूर लगाएं ये 5 पौधे

    क्या है मछली खासियत?

    यह मछली खासतौर पर अपने मांस और एयर ब्लैडर के कारण काफी मांग में रहती है। इसका इस्तेमाल बियर और वाइन बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही इसके एयर ब्लैडर का उपयोग फार्मास्यूटिकल्स में किया जाता है। घोल मछली के इतने उपयोग की वजह से इसका मांस और एयर ब्लैडर अलग से बेचा जाता है। खासतौर पर इसका एयर ब्लैडर मुंबई से निर्यात किया जाता है।

    क्या है इसकी कीमत?

    बात करें इसकी लंबाई की, तो यह मछली लगभग डेढ़ मीटर लंबी होती है। सिर्फ लंबाई ही नहीं, इस मछली की कीमत भी काफी ज्यादा होती है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इतने रुपये में आप विदेश की यात्रा कर लेंगे। आपको यकीन नहीं हो रहा, तो चलिए आपको बताते हैं इसकी कीमत। गुजरात की राज्य मछली बनी घोल मछली की कीमत 5 लाख रुपये तक हो सकती है, यही वजह है कि जो मछुआरे घोल मछली पकड़ पाते हैं, वे सालाना लाखों कमा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- महंगा पेट फूड नहीं कर पा रहे हैं अफोर्ड, तो इन चीज़ों से भी रख सकते हैं अपने पेट्स को हेल्दी

    Picture Courtesy: Freepik