बालकनी या छत पर बन गया मधुमक्खियों का छत्ता? ये आसान उपाय आ सकते हैं आपके काम
अगर पूरी सावधानी बरती जाए तो खुद से भी मधुमक्खियों का छत्ता हटाया जा सकता है।

मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर की बालकनी या छत पर मधुमक्खियों का छत्ता बना लेना वैसे तो एक आम समस्या लग सकती हा, लेकिन तब बड़ी बन सकती है जब घर के किसी सदस्य को ये काट लें। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे कई तरीके हैं, जो आपके काम में आ सकते हैं।
विनेगर और पिपरमिंट ऑयल
विनेगर और पिपरमिंट ऑयल मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के लिए एक कारगर उपाय है। इसका मिश्रण बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल में थोड़ा पानी, थोड़ा सफेद सिरका और 5-6 बूंदें पिपरमिंट ऑयल की मिक्स करें। फिर इस मिश्रण को छत्ते पर स्प्रे करना है, पर इस बात का ध्यान रखें कि छत्ते के ज्यादा पास न जाएं और अपने शरीर के साथ ही चेहरे को कवर करके रखें।
नीम की पत्तियों का धुआं
नीम की पत्तियों से धुआं करना मधुमक्खियों को भगाने का सबसे असरदार देसी तरीका है। यह तरीका अपनाने के लिए नीम की पत्तियों का ढेर एक बड़े से लोहे के बर्तन में रखें। फिर उन्हें जलाकर छत्ते वाली जगह के आसपास रख दें। जब थोड़े समय बाद वहां से मक्खियां हटने लगें तो छत्ता किसी डंडे की मदद से वहां से हटा देना है
लहसुन का रस
इसके लिए 2 लहसुन की सारी कलियां निकाल लेनी है और इसमें 1 कप पानी मिलाकर किसी स्प्रे बोतल में भर लें। इस पानी को छत्ते के आसपास पूरी सेफ्टी के साथ छिड़कना है। इस दौरान अपनी पूरी बॉडी और चेहरे को कवर करके रखें। लहसुन की तीखी गंध मधुमक्खियां सहन नहीं कर पाएंगी और छत्ते से दूर जाने लगेंगी।
मिर्ची स्प्रे
मिर्च की स्प्रे बनाने के लिए 2 चम्मच लौंग, 2 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच हल्दी और 2-3 तेज पत्ता लें। सभी मसालों को अच्छे से पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब एक बोतल लेकर उसमें थोड़ा सफेद सिरका और पानी डालने के साथ ही ये मसाले भी मिलाएं। इसका पानी स्प्रे से उन जगहों पर छिड़कें जहां मधुमक्खियां ज्यादा मंडराती हैं और छत्ते के आसपास भी छिड़कें। इस दौरान शरीर और चेहरा ठीक से कवर करके रखें।
दालचीनी
दालचीनी की मदद से छत्ते को हटाया जा सकता है। इसके लिए दालचीनी का एक टुकड़ा लें और इसे जला दें। अब इसे छत्ते के आसपास कहीं रख देना है। आप पाएंगे कि इसके धुएं से मधुमक्खियां छत्ते से दूर जाने लगी हैं।
कपूर और अंडे की ट्रे
अंडे की ट्रे में एक पैकेट कपूर की जलाकर बालकनी या छत पर रख दें। कपूर के तेज धुएं से मधुमक्खियां छत्ते से दूर जाने लगेंगी। इसके थोड़ी देर बाद छत्ता वहां से हटा देना है।
नोट: मधुमक्खी के छत्ते को हटाने का काम पूरी सुरक्षा के साथ किए जाने की जरूरत है और या फिर उसे किसी प्रोफेशनल तरीके से ही हटवाना सही विकल्प है।
यह भी पढ़ें- बालकनी-छत की दीवार में उग आया पीपल? जड़ समेत हटाने के ये 3 तरीके आएंगे काम
यह भी पढ़ें- रेसिपी से रिश्तों तक, अब AI को अपना दोस्त बना रहीं महिलाएं; लेकिन इन 5 बातों में बरतें सावधानी
