विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

411 और 101 जैसे स्लैंग्स का मतलब जानते हैं? आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाले इन नंबरों में छिपी है पूरी बात

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:00 AM (IST)

आम बोलचाल और सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाले अंग्रेजी स्लैंग जैसे 101, टेक 5 और 411 के मतलब जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

नंबर्स से बने इन स्लैंग्स का मतलब है काफी मजेदार (AI Generated Image)

नंबर्स से बने इन स्लैंग्स का मतलब है काफी मजेदार (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वक्त के साथ लोगों के बातचीत करने का तरीका काफी बदल गया है। आज लोग आम बोलचाल में स्लैंग्स का काफी इस्तेमाल करते हैं। दोस्तों से बात करते हुए या सोशल मीडिया पर लोग ऐसे शब्दों और नंबरों का इस्तेमाल करते हैं, जो कम शब्दों में ही पूरी बात कह देते हैं। इन्हें ही स्लैंग्स कहा जाता है। 

अगर आप भी अपनी अंग्रेजी बातचीत को और ट्रेंडी बनाना चाहते हैं, तो रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कुछ पॉपुलर स्लैंग्स और उनका सही मतलब जरूर जान लें। आइए जानें इनके बारे में। 

101

अगर कोई व्यक्ति किसी इंसान या चीज के बारे में बात करते हुए कहे कि इट्स सो 101, तो इसका मतलब है कि वो बहुत ही आम या साधारण है। किसी बोरिंग या बेसिक चीज को बताने के लिए 101 स्लैंग का इस्तेमाल किया जाता है। मतलब उस व्यक्ति या चीज में कुछ नया या खास नहीं है। जैसे अगर कोई ड्रेस ज्यादातर लोगों के पास है, तो लोग कह देते हैं इट्स सो 101 यानी इट्स बेसिक। 

टेक 5

टेक 5 का मतलब होता है काम के बीच में 5 मिनट का ब्रेक लेना। अगर आप काम करते-करते थक जाते हैं और थोड़ा आराम करना चाहते हैं, तो आप कह सकते हैं लेट्स टेक अ 5। यानी 5 मिनट का ब्रेक ले लेते हैं। 

411

411 का मतलब होता है वॉट्स द न्यूज? यानी ताजा गॉसिप क्या है या आजकल नया क्या चल रहा है। अगर आपसे कोई पूछता है कि वॉट्स द 411? तो समझ जाइए कि वो या तो आपसे कोई ताजा गॉसिप पूछ रहा है या जानना चाह रहा है कि ताजा अपडेट्स क्या हैं।  

सी इज ए 10

सोशल मीडिया पर ये स्लैंग खूब चलता है। सी इज ए 10 का मतलब होता है कि उस व्यक्ति को आप 10 में से 10 नंबर दे रहे हैं। बिल्कुल परफेर्ट कहने के लिए लोग सी इज ए 10 या ही इज ए 10 स्लैंग क इस्तेमाल करते हैं। ये तारीफ करने का एक तरीका है। 

कैच 22

ये ऐसी स्थिति के लिए इस्तेमाल होने वाला स्लैंग है, जिसका कोई सॉल्यूशन नहीं होता। यानी एक ऐसी परेशानी, जिसे सुलझाया नहीं जा सकता या बहुत ही मुश्किल होता है। इसलिए अगर आप किसी ऐसी परिस्थिति में फंस गए हैं, जिससे बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा, तो आप कह सकते हैं इट्स कैच 22। 

ड्रेस्ड टू द नाइन्स

इस स्लैंग का मतलब है बहुत ही शानदार या स्टाइलिश कपड़े पहनना। अगर किसी ने किसी पार्टी के लिए या इवेंट के लिए बहुत खूबसूरत ड्रेस या आउटफिट पहना है, तो आप कह सकते हैं सी हैज ड्रेस्ड टू द नाइन्य। यानी वह बहुत ही खूबसूरती से तैयार हुई है।