विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आप भी खाली समय में करते हैं 'Doomscrolling'? फोन की लत छोड़कर इन 5 आदतों से दिमाग को बनाएं तेज

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:00 AM (IST)

स्मार्टफोन पर डूमस्क्रॉलिंग से समय बर्बाद होता है और मानसिक थकान बढ़ती है।

डूमस्क्रॉलिंग बना रही है दिमाग को खोखला (AI Generated Image)

डूमस्क्रॉलिंग बना रही है दिमाग को खोखला (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अटूट हिस्सा बन गया है। बिना स्मार्टफोन के एक दिन की कल्पना करना भी मुश्किल लगता है। काम के लिए तो हम इसका इस्तेमाल करते ही हैं, खाली समय में भी हमारी उंगलियां खुद-ब-खुद फोन स्क्रॉल करने लगती हैं। 

हम अपने फ्री टाइम को ज्यादातर सोशल मीडिया पर डूम स्क्रॉल करते हुए बिताते हैं, जिससे न सिर्फ समय बर्बाद होता है, बल्कि ब्रेन फॉग और मेंटल फटीग भी बढ़ता है। इसलिए अगर आप डूम स्क्रॉलिंग की आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपने दिमाग को एक्टिव रखने के लिए कुछ एक्टिविटीज अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में। 

नई भाषा या स्किल सीखें 

दिमाग को एक्टिव और शार्प बनाए रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है नई स्किल्स सीखना। सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के बजाय आप किसी नई स्किल को सीखने में समय लगाएं। लैंग्वेज ऐप्स की मदद से आप कोई नई भाषा सीख सकते हैं। इसके अलावा, कोडिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग या कैलीग्राफी जैसी कोई नई स्किल सीखने में आप अपना समय लगा सकते हैं। इससे दिमाग का कॉग्निटिव फंक्शन बेहतर होगा। 

किताबें या निबंध पढ़ें

सोशल मीडिया पर सतही जानकारी लेने के बजाय अखबार पढ़ें, किताबें पढ़ें या छोटे-छोटे निबंध पढ़ें। इससे आपका अटेंशन स्पैन बढ़ेगा और आपकी जानकारी भी। कोशिश करें कि रोजाना 10-15 पन्ने पढ़ें और धीरे-धीरे इस आदत को बढ़ाएं। 

सुडोकू, क्रॉसवर्ड और पहेलियां हल करें 

अखबार में आने वाले सुडोकू, क्रॉसवर्ड्स और शतरंज जैसी एक्टिविटीज लॉजिकल थिंकिंग को बढ़ावा देती हैं और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को बढ़ाते हैं। ये खेल आपके दिमाग के उस हिस्से को एक्टिव करते हैं, जो याददाश्त और एनालिसिस के लिए जिम्मेदार होता है। 

जर्नलिज्म या क्रिएटिव राइटिंग अपनाएं 

दिनभर आपके दिमाग में चलने वाले विचारों को कागज पर लिखना मेंटल क्लैरिटी हासिल करने का एक शानदार तरीका है। हर रात को सोने से पहले ग्रैटिट्यूड जर्नल लिखें। इसके अलावा, कविताएं लिखना, छोटी कहानियां लिखना या अपने दिन के सबसे दिलचस्प हिस्से को डायरी में लिखना आपके दिमाग की क्रिएटिविटी को बढ़ाता है और आपको शांत भी रखता है। 

माइंडफुलनेस और मेडिटेशन करें 

डूम स्क्रॉलिंग की वजह से हमारा दिमाग हमेशा ओवर स्टिमुलेटेड रहता है। इससे बचने के लिए रोज सुबह या शाम को 10-15 मिनट किसी शांत जगह पर बैठकर डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। ये न सिर्फ मेंटल स्ट्रेस को दूर करेगा, बल्कि आपके फैसले लेने की क्षमता को भी बेहतर बनाएगा। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।