लॉन्ग वीकेंड पर नहीं बना पाए घूमने जाने का प्लान? घर पर ही इन शानदार तरीकों से बनाएं अपनी छुट्टियां मजेदार
अक्टूबर में आने वाले लॉन्ग वीकेंड पर घूमने जाने का प्लान नहीं बना पाए हैं, तो घर पर भी छुट्टियों का मजा लिया जा सकता है।

घर बैठे ही लें वेकेशन का मजा (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही लॉन्ग वीकेंड आ रहा है। लोगों ने काफी समय पहले से ही इस दौरान घूमने जाने की प्लानिंग बना ली थी। तीन दिनों की छुट्टी आस-पास के हिल स्टेशन या बीच रिसॉर्ट पर घूमने के लिए परफेक्ट है, लेकिन कई लोग ऐसे भी होंगे जो घूमने जाने की प्लानिंग नहीं कर पाए होंगे।
अगर आप भी इस लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का प्लान नहीं बना पाए हैं या किसी वजह से शहर से बाहर नहीं जा सकते, तो कोई बात नहीं। आप घर पर भी इस लॉन्ग वीकेंड का पूरा मजा ले सकते हैं। आइए जानें कैसे आप घर रहते हुए भी लॉन्ग वीकेंड का मजा उठा सकते हैं।
डिजिटल डिटॉक्स से करें शुरुआत
छुट्टी का मजा तभी है, जब आप अपने ऑफिस और सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन्स से ब्रेक लें। अगर आप घर पर ही हैं, तब भी अपने फोन के नोटिफिकेशन म्यूट कर दें, ताकि आपका ध्यान छुट्टी के दौरान बार-बार फोन चेक करने का न करे और आप वर्क मोड से बाहर निकलकर रिलैक्स मोड में आ सकें।
घर का माहौल बदलें
अपने घर पर ही रिलैक्स करने के लिए घर के माहौल को थोड़ा बदलें। डिम लाइट्स जलाएं, सेंटेड कैंडल्स या एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल करें। इससे घर में आपको काफी रिलैक्स महसूस होगा। इसके साथ ही, घर पर स्पा भी अरेंज कर सकते हैं। गुनगुने पानी से नहाएं, शीट मास्क लगाएं और अपनी पसंद का म्यूजिक सुनें। इससे थकावट दूर होगी और आपको काफी सुकून भरा महसूस होगा।
मूवी मैराथॉन और बिंज वॉच
छुट्टी को मजेदार बनाने के लिए आप कोई फिल्म या वेब सीरीज बिंज वॉच कर सकते हैं। इस लॉन्ग वीकेंड पर आप अपने कमरे को ही थिएटर में बदल लें और ढेर सारे तकिए व गद्दे बिछाकर आरामदायक सिटिंग एरिया बनाएं और रिलैक्स करें। मूवी मैराथॉन के लिए स्नैक्स मंगवाना न भूलें।
नई डिशेज ट्राई करें
अगर आपको खाने-पीने का शौक है, तो आप किसी नए रेस्तरां जाकर कोई नई डिश ट्राई कर सकते हैं। अगर कहीं बाहर जाकर नहीं खाना चाहते, तो आप घर पर भी कोई नई डिश बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अलावा, आप घर पर ही खाना ऑर्डर करके कैंडल्स जलाकर रेस्तरां जैसा एक्सपीरिएंस घर पर भी ले सकते हैं।
इनडोर गेम्स और बालकनी पिकनिक
बोरियत दूर करने के लिए आप बोर्ड गेम्स खेल सकते हैं। लूडो, कैरम, स्क्रैबल या कार्ड गेम्स परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अच्छा तरीका है। शाम के समय अपनी बालकनी में चटाई बिछाकर पसंदीदा ड्रिंक के साथ स्नैक्स खाते हुए मौसम को एन्जॉय करें या अपनी पसंदीदा किताब पढ़ते हुए शाम बिताएं।
