Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Christmas पर लगाए जाने वाले ये प्‍लांट्स Pets की ले सकते हैं जान, सोच-समझकर करें घर की सजावट

    Christmas Pet Safety Tips क्रिसमस अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। इस दौरान लोग अपने घरों काे बेहद खूबसूरती से सजाते हैं। लेकिन सजावट के समय आपको कुछ बातों का खास ख्‍याल रखना जरूरी होता है। दरअसल कुछ क्रि‍समस प्‍लांट्स पालतू जानवरों के ल‍िए जहरीले हो सकते हैं। सजावट करते समय इन पौधों का उपयोग सोच समझकर ही करें।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Thu, 28 Nov 2024 10:43 AM (IST)
    Hero Image
    Christmas Home Decor Safety Tips: क्र‍िसमस पर सोच समझकर लगाएं ये प्‍लांट्स। (Image Credit- freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Poisonous Christmas Plants: क्रिसमस का त्‍योहार धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। ऐसे में लोगों ने घरों को सजाने के ल‍िए तैयार‍ियां शुरू कर दी हैं। इस खास मौके को हर कोई खुशी और हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट (Christmas Celebrations) करता है। साल के अंत में आने वाला यह त्योहार अपने साथ दोगुनी खुशी लेकर आता है। ऐसे में लोग अपने घरों को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। घर की रौनक बढ़ाने के ल‍िए लोग स्‍नोमैन, कैंडल्‍स और क्र‍िसमस ट्री (Christmas Pets Safety Tips) का इस्‍तेमाल करते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपके घर में पालतू जानवर (Poisonous Christmas Plants For Pet Animals) हैं तो आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी। क्‍योंक‍ि कई क्रिसमस प्लांट्स ऐसे होते हैं जो दिखने में तो खूबसूरत लगते हैं, लेकिन पालतू जानवरों के ल‍िए जहरीले हो सकते हैं। इन पेड़ों के संपर्क में आने से पेट्स को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। हम आपको अपने लेख में उन्‍हीं क्र‍िस्‍मस प्‍लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पेट्स के ल‍िए खतरनाक हो सकते हैं।

    मिस्टलेटो

    मिस्टलेटो का पेड़ ज्‍यादातर घरों में क्रिसमस के मौके पर लगाया जाता है। इससे घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। लेकिन ये प्‍लांट पालतू जानवरों के ल‍िए खतरनाक साबि‍त हो सकता है। अगर गलती से भी पेट्स ने इन पत्‍त‍ियाें को खा ल‍िया तो वो कई तरह की बीमारी के चपेट में आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Christmas 2023: हर साल दुनियाभर में धूमधाम से मनाए जाने वाले क्रिसमस के पीछे आखिर क्या है कहानी? 

    होली

    होली प्लांट की चमकदार लाल बेरीज और नुकीली पत्तियां देखने में काफी सुंदर लगती हैं। क्र‍िसमस के मौके पर लोग इस प्‍लांट से अपने घर को सजाते हैं। लेकिन ये भी पेट्स के लिए सेफ नहीं होती हैं। अगर आप ये पेड़ लगा रहे हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

    क्रिसमस कैक्टस

    क्रिसमस कैक्टस दिखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही पालतू जानवरों के ल‍िए जहरीला होता है। इसके संपर्क में आने से पालतू जानवरों को लार टपकना, पेट दर्द और उल्टी हो सकती है।

    पॉइंसेटिया 

    पॉइंसेटिया के प्‍लांट को क्रिसमस के मौके पर खूब लगाया जाता है। लेक‍िन ये पालतू जानवरों के लिए जहरीला हो सकता है। इसके पत्तों में मौजूद दूधिया सैप पेट्स के पेट में जलन, उल्टी और दस्त का कारण बन सकते हैं।

    लिली

    क्र‍िसमस के मौके पर सजाने वाले लिली प्‍लांट्स बिल्लियों के लिए ज्‍यादा जहरीले होते हैं। अगर आप से प्‍लांट इस क्र‍िसमस लगाना चाह रहे हैं तो इन्‍हें बि‍ल्‍ल‍ियों के संपर्क से दूर रखें। 

    इन बातों का रखें ध्‍यान

    • क्र‍िसमस पर इन पौधों को ऐसी जगह रखें जहां पेट्स न पहुंच सकें।
    • ऐसे प्‍लांट्स लगाएं जो पालतू जानवरों के अनुकूल हों।
    • अगर गलती से भी पेट्स इन जहरीले पौधों को खा ले तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
    • ब‍िना जानकारी जुटाए कोई भी प्‍लांट घर में न लगाएं।

    यह भी पढ़ें: Christmas 2022: वर्षों पहले बैन था क्रिसमस सेलिब्रेशन, जानें इस दिन के इतिहास से जुड़ी दिलचस्प बातें