अब बच्चे नहीं बनना चाहते डॉक्टर-इंजीनियर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनी उनकी ड्रीम जॉब
पहले के बच्चों का सपना होता था कि वो बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर या साइंटिस्ट बनें।

सोशल मीडिया ने बदला बच्चों का ड्रीम करियर (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पहले के बच्चों का सपना होता था कि वो बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर या साइंटिस्ट बनें। आज बच्चों के अपने मॉडर्न होते जमाने के साथ बदल रहे हैं, क्योंकि अब उनकी प्राथमिकता वाली लिस्ट में डॉक्टर या इंजीनियर बनना नहीं है। इससे जुड़ी हाल ही की एक नई रिसर्च यह दावा कर रही है कि बच्चों ने अपने ड्रीम करियर की लिस्ट को अब अपडेट कर लिया है।
सोशल मीडिया ने बदला बच्चों का ड्रीम करियर
नई रिसर्च यह दावा करती है कि सोशल मीडिया ने बच्चों के सोचने-समझने के तरीके को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। इस रिसर्च में 7 साल के बच्चे भी शामिल हैं। इस रिपोर्ट में पाया गया कि 60 फीसदी से ज्यादा मिडिल और हाई स्कूल के बच्चे अब डॉक्टर या टीचर जैसे प्रोफेशन के बारे में नहीं सोच रहे। ये बच्चे या तो यूट्यूबर बनना चाहते हैं या फिर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर।
रिसर्च में जितने भी बच्चों से बातचीत की गई, ज्यादातर ने बड़े होकर ऐसा करियर चुनने की बात कही जो सोशल मीडिया से जुड़ा हो। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया देखकर उन्होंने यह फैसला लिया है।
2018 की रिसर्च से अलग है कंडीशन
दरअसल, हाल ही की यह रिसर्च साल 2018 में की गई रिसर्च के बिल्कुल उल्टी है क्योंकि उस समय जब करीब 20,000 बच्चों से बात की गई तो उस समय उनकी पहली पसंद वही ट्रेडिशन ड्रीम करियर था, यानी डॉक्टर या इंजीनियर बनना।
भारत में भी ड्रीम करियर की यही लहर
दुनियाभर में जब बच्चों की करियर के मामले में पसंद बदल रही है तो भारत इससे अछूता कैसे रह सकता है? यहां भी युवा अपने करियर में बदलाव कर रहे हैं। कुछ दिन पहले हुए एक सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई थी कि 37% जेन-अल्फा बच्चे जिनका जन्म 2010-2024 के बीच हुआ है, इंफ्लुएंसर बनना चाहते हैं।
बताते चलें कि यह बदलाव पिछले के आंकड़ों से बिल्कुल मिलता-जुलता है, जिसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की सलाना संख्या 41% बढ़कर 83,212 हो गई। इस तरह हम यह कह सकते हैं कि बच्चों का ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल उनकी करियर चॉइस को प्रभावित कर रहा है। अब बच्चे खिलाड़ियों और शिक्षकों को फॉलो करने की जगह गेमिंग स्ट्रीमर्स, इंफ्लुएंसर को फॉलो करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।