विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भोजपुरी गानों' में दिखाए डांस से बिल्कुल अलग है बिहार का लोक नृत्य, 'बिदेसिया' कहता है पति-पत्नी के विरह का दर्द

Published: Sat, 22 Aug 2026 03:03 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 02 Sep 2026 10:21 AM (GMT+05:30)

बिदेसिया बिहार का लोक नृत्य है, जिसमें पति-पत्नी के विरह, गरीबी और प्रेम की कहानी है। 

क्या है बिहार के बिदेसिया नृत्य की कहानी? (AI Generated Image)

क्या है बिहार के बिदेसिया नृत्य की कहानी? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी भोजपुरी गानों में दिखाए गए डांस को ही बिहार का असली डांस समझते हैं? अगर हां, तो हो सकता है आप बिदेसिया के बारे में नहीं जानते होंगे। बिदेसिया बिहार का मशहूर लोक नृत्य है और यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा है।

बिदेसिया पति-पत्नी के विरह की तड़प, गरीबी के दर्द और पलायन की पीड़ा को दिखाता है। इस नृत्य में डांस के साथ-साथ नाटक का भी मेल होता है, जो इसे और भी खास और मजेदार बना देता है। आइए जानें बिदेसिया नृत्य की शुरुआत कैसे हुई और क्यों ये इतना खास है।   

बिदेसिया नृत्य क्यों किया जाता है?

बिदेसिया विदेशी शब्द से बना है, जो पलायन और विरह के दर्द को दिखाता है। 19वीं और 20वीं सदी में बिहार के पुरुष रोजगार की तलाश में अपना घर, गांव और पत्नी को छोड़कर कलकत्ता, असम या दूसरे बड़े शहरों के लिए निकलने लगे।

पुरुषों के शहर जाने के बाद घर पर पीछे छूट गई महिला के जीवन में जो अकेलापन, असुरक्षा और पति के लौटने के इंतजार को व्यक्त करने के लिए बिदेसिया नृत्य की शुरुआत हुई। इस नृत्य की खास बात यह है कि ये सिर्फ पति-पत्नी के विरह को नहीं दिखाता, बल्कि इस विरह का कारण बनी बेरोजगारी, गरीबी, समाज के रीति-रिवाज आदि को भी दिखाता है। इसमें पुनर्विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों को भी उठाया जाता है। 

बिदेसिया की शुरुआत कैसे हुई? 

बिदेसिया नृत्य के जनक भिखारी ठाकुर हैं, जिन्हें भोजपुरी का शेक्सपियर भी कहा जाता है। 20वीं सदी में जब पुरुष रोजी-रोटी की तलाश में परदेस जाने लगे, तब घर पर छूटी महिलाओं के दर्द को भिखारी ठाकुर ने महसूस किया। उन्होंने गांव की भाषा और शैली में नाटकों की रचना की और उन्हें मंच पर दिखाना शुरू किया गया। 

भिखारी ठाकुर ने बिदेसिया नाम से भी एक नाटक लिखा। जब इस नाटक में पलायन के दर्द को बहुत ही सुंदर कहानी के साथ पेश किया। यह नाटक इतना मशहूर हुआ कि इससे ही नाटक-नृत्य शैली में बिदेसिया की शुरुआत हुई। 

बिदेसिया की खासियत क्या है?

बिदेसिया सिर्फ पुरुष करते हैं। इसमें मिहलाओं के पात्र भी पुरुष ही निभाते हैं। महिलाओं का शृंगार और कपड़े पहनकर वे स्टेज पर अभिनय और नृत्य करते हैं। लोगों को बिदेसिया इसलिए भी इतना पसंद आता है, क्योंकि इसमें भोजपुरी के पारंपरिक धुनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कजरी जैसे गीतों का भी इस्तेमाल होता है। 

इस नृत्य को पेश करते समय ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया जाता है। बिदेसिया में जहां पति-पत्नी के विरह से लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं, वहीं बीच-बीच में बटोहिया का किरदार हंसी और व्यंग्य से लोगों को गुदगुदा देता है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।