विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश की भील जनजाति से जुड़ा है ‘भगोरिया’ लोक नृत्य का नाता, बहुत दिलचस्प अंदाज में किया जाता है ये डांस

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:12 PM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश की भील और भिलाल जनजाति के लोग फाल्गुन के महीने में भगोरिया नृत्य करते हैं।

मध्य प्रदेश का भगोरिया नृत्य (AI Generated Image)

मध्य प्रदेश का भगोरिया नृत्य (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की संस्कृति वहां के लोक नृत्यों और लोकगीतों में नजर आती है। ऐसा ही एक लोक नृत्य है भगोरिया। ये नृत्य मध्य प्रदेश के जनजातीय समुदाय से जुड़ा है और उनकी संस्कृति का अहम हिस्सा माना जाता है। 

इस नृत्य मध्य प्रदेश की भील और भिलाल जनजातियों से जुड़ा है और इसका मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं होता। ये नृत्य बहुत ही खास होता है और खास मौके पर ही किया जाता है। आइए जानें मध्य प्रदेश के भगोरिया नृत्य के बारे में। 

क्या है भगोरिया नृत्य?

भगोरिया नृत्य मध्य प्रदेश के भगोरिया उत्सव या भगोरिया हाट से जुड़ा है। इस दौरान भील और भिलाल जनजातियों के युवक और युवतियां रंग-बिरंगे कपड़ें और चांदी के भारी गहने पहनकर एक साथ समूह में नृत्य करते हैं।

ढोल, बांसुरी, मंदाल और थाली की तेज आवाज पर नर्तक गोल घेरे में घूमते हुए एक खास लय में नृत्य करते हैं। ये नृत्य बहुत ही उत्साह के साथ किया जाता है, जिसपर से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। 

इसे कब किया जाता है?

भगोरिया नृत्य फाल्गुन के महीने में किया जाता है, वो भी होलिका दहन से एक सप्ताह पहले। सात दिनों तक चलने वाला ये आयोजन, अलग-अलग गांवों में साप्ताहिक हाट की तरह मनाया जाता है। ये समय फसल की कटाई का होता है। फसलों की कटाई की खुशी और प्रकृति का धन्यवाद करने के लिए भील और भिलाल जनजाति के लोग भगोरिया उत्सव और नृत्य करते हैं। 

क्या है भगोरिया नृत्य की खासियत?

भगोरिया हाट सिर्फ फसल की कटाई की खुशी का प्रतीक नहीं होता, बल्कि इस उत्सव में अविवाहित युवक और युवतियां अपने जीवनसाथी भी चुन सकते हैं। अगर किसी युवक को कोई युवती पसंद आई है, तो वह उसके गाल पर गुलाल लगा सकता है। अगर युवती भी उसके गाल पर गुलाल लगा दे, तो वो एक साथ भाग सकते हैं और बाद में परिवार उनकी रीति-रिवाज से शादी करवा देता है। इसी से भगोरिया नृत्य का नाम भी निकला है, जिसका मतलब होता है भागना। 

भगोरिया नृत्य के दौरान पुरुष धोती, बंडी और सिर पर रंगीन साफा पहनते हैं। वहीं, महिलाएं चमकीले लहंगे, ओढ़नी और चांदी के पारंपरिक गहने पहनती हैं। ढोल और मंदाल की गूज पर समूह में नृत्य किया जाता है, जो उत्साह से भरा होता है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।