Salary Hike के बाद भी अकाउंट रहता है खाली? ये 5 आदतें बन रही हैं सबसे बड़ी वजह
नौकरी में सैलरी बढ़ने के बाद भी बचत न होने की समस्या 'लाइफस्टाइल क्रीप' कहलाती है। इससे बचने के लिए ...और पढ़ें

सैलरी बढ़ने पर भी खाली रहता है अकाउंट? (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
बजट बनाएं और उस पर हर हाल में कायम रहें
इमरजेंसी सेविंग को प्राथमिकता दें और उसे जल्द पूरा करें
खरीदारी से पहले खुद से सवाल करें, क्या यह जरूरी है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने खुद का घर लेने या अपने बच्चे को अच्छे स्कूल या कॉलेज में पढ़ाने का सपना देखा है, आप विदेश की सैर के सपने सालों से संजोए बैठे हैं लेकिन लाइफस्टाइल क्रीप उन सपनों के आड़े आ रही है। ऐसे में किन तरीकों से आप इस आदत से बच सकते हैं, आइए जानते हैं।
लाइफस्टाइल क्रीप क्या होती है?
यदि नौकरी में सैलरी हाइक, बोनस मिलने पर आप अपने खर्च के पुराने तरीकों पर टिके रहने की बजाय उन पैसों को खर्च करने के तरीके ढूंढने लगते हैं तो उसे लाइफस्टाइल क्रीप कहते हैं। अब आपके पास पहले से ज्यादा पैसे हैं लेकिन बचत नहीं हो रही होती है।
ये कैसे नजर आता है
- आप बचत तो शुरू करते हैं लेकिन इन्वेस्ट कम से कम होता है
- कर्ज का बोझ थोड़ा और बढ़ जाता है
- बचत, रिटारमेंट प्लान और इन्वेस्टमेंट के लिए पैसे नहीं बचते
इस तरह खुद को बचा सकते हैं लाइफस्टाइल क्रीप से
भले ही आपकी सैलरी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हो और आपके खर्च करने की क्षमता भी लेकिन प्लानिंग के बिना आप ज्यादा बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। ऐसे करें प्लान:
- बजट बनाएं और कायम रहें: लाइफस्टाइल क्रीप से बचने का सबसे अच्छा तरीका होता है अपने परिवार की जरूरतों के हिसाब से बजट बनाएं और उस पर हल हाल में कायम रहें। इससे आपको अपने खर्चे ट्रैक करने में मदद मिलेगी और आप बेफिजूल के खर्चों से बच जाएंगे।
इस तरह करें
- अपने खर्च को ट्रैक करने के लिए बजटिंग टूल ऐप की मदद भी ले सकते हैं।
- गैर-जरूरी चीजों पर खर्च करने की एक लिमिट तय कर दें और उस पर टिके रहें।
- समय-समय पर अपना बजट चेक भी करते रहें और जरूरत पड़ने पर उसे एडजेस्ट भी कर सकते हैं।
सेविंग करने से पीछे न हटें
- सबसे पहले इमरजेंसी सेविंग: बजटिंग के साथ-साथ अपने घर खर्च के हिसाब से इमरजेंसी सेविंग भी रखें। जब कभी आपके बचत में कमी आती है, उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें।
खर्चे की आदत को लेकर सतर्क रहें
- खरीदने से पहले सवाल पूछें: कुछ भी जल्दबाजी में न खरीदें और खरीदारी से पहले खुद से यह सवाल करें कि क्या इसे खरीदना इतना जरूरी है।
- थोड़ा वक्त लें: अगर आप कुछ भी ऐसा खरीद रहे हैं जिसकी तत्काल जरूरत नहीं तो 1 से 2 हफ्तों का समय लें और उसके बाद सोचें कि क्या यह मुझे अभी भी चाहिए।
- विकल्प पर भी गौर करें: बिना सोचे-समझें कुछ भी महंगा खरीदने की बजाय उसके सस्ते विकल्पों पर भी ध्यान दें। हो सकता है आपको उससे कम कीमत और उसी क्वालिटी में अच्छी चीज मिल जाए।
