विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं आप भी तो नहीं ‘वो वाले मेहमान’? होस्ट के घर न करें ये गलतियां, मेहमाननवाजी का मजा हो जाएगा किरकिरा

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:34 AM (IST)

मेहमानों को 'अतिथि देवो भव:' कहा जाता है, लेकिन कुछ गलतियां मेजबान को असहज कर सकती हैं।

मेहमान बनकर जाते समय न करें ये गलतियां (Image Source: AI Generated)

मेहमान बनकर जाते समय न करें ये गलतियां (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे भारत में मेहमानों को 'अतिथि देवो भव:' कहकर भगवान का दर्जा दिया गया है, पर कई लोग ऐसे होते हैं जिनका घर पर आना हमें बिल्कुल पसंद नहीं होता। ऐसे में क्या हो अगर आपका ही कहीं मेहमान बनकर जाना किसी को पसंद न आए। इसके लिए जरूरी है कि हमें वो सभी मेहमानों वाले वो सभी बेसिक एटिकेट्स पता हो, जिनकी उम्मीद हम दूसरों से करते हैं। 

चलिए जानते हैं जब हम किसी के घर मेहमान बनकर जाएं तो कौन सी गलतियां करने से हमें बचना चाहिए। 

बिन बुलाए मेहमान को अपने साथ ले जाना

किसी के घर पर मेहमान बनकर जाते समय अपने साथ एक बिन बुलाए मेहमान को अपने साथ ले जाना कहीं से भी बेसिक एटिकेट्स नहीं हैं। मान लीजिए कि आपने ही घर पर कोई छोटी पार्टी रखी है, जिसमें खाने-पीने और उठने-बैठने का इंतजाम सीमित लोगों के लिए किया गया है, उसपर अगर एक्स्ट्रा लोग आ जाएं तो यह बजट बिगाड़ने के साथ ही सारी व्यवस्था भी खराब कर देगा।  

खाली हाथ चले जाना 

शिष्टाचार के नियम कहते हैं कि जब भी कहीं मेहमान बनकर जाएं, तो कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। हमेशा होस्ट के प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त करने के लिए अपने साथ कुछ न कुछ लेकर ही जाएं। ऐसा करना मेहमानों के मन में आपके लिए भी पॉजिटिव फीलिंग को बढ़ाता है। 

सर्व फूड या ड्रिंक को मना करना 

अगर आप किसी के घर पर जाकर कुछ खाना नहीं चाहते हैं, तो सर्व करने से पहले ही मना कर देना सही शिष्टाचार है। पर खान परोसने के बाद उसे वापिस लौटा देना बिल्कुल भी सही शिष्टाचार नहीं माना जाएगा। हो सकता है आपका ऐसा करना होस्ट को भी पसंद न आए, ऐसे में अपनी यह आदत देने में ही भलाई है। 

पूरा घर घूम-घूम कर देखना 

किसी का घर खूबसूरत लगे और आप इतने प्रभावित हुए कि पूरा घर ही घूम-घूम कर देखने लगे या आपने घर को ही देखने की होस्ट से इच्छा जताई। पर यहां समझने की जरूरत है कि कई लोगों को अपने घर के कुछ हिस्सों खासकर बेडरूम और स्टडी रूम या अलमारियां दिखाने में असहजता हो सकती है। फिर यह सलीका मेहमानों वाला नहीं है, खासकर कि तब जब आप कहीं पर पहली बार गए हों।