Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेज बारिश और गरज-चमक से लगता है डर? इन 6 ट‍िप्‍स से पाएं सुकून, रात को भी आएगी अच्‍छी नींद

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 11:37 AM (IST)

    मानसून में बिजली कड़कने और बादलों के गरजने से कुछ लोगों की नींद खराब हो जाती है। इससे बचने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। इन तरीकों को अपनाने से आपको अच्छी नींद भी अच्‍छी आएगी और मन को भी सुकून म‍िलेगा।

    Hero Image

    आपको भी गरज चमक से डर लगता है (Image Credit Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। द‍िल्‍ली-एनसीआर में 25 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। इस दौरान भीषण गर्मी से राहत म‍िलती है। वहीं ठंडी-ठंडी हवाएं मन को सुकून पहुंचाती हैं। मानसून में कई बार तेज आंधी के साथ बारि‍श होती है। ब‍िजली कड़कती है। इससे मौसम तो सुहाना हो जाता है लेक‍िन इससे रातों की नींद उड़ जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, कुछ लोगों को ब‍िजली कड़कने और बादल के गरजने से डर लगता है। अगर रात में बार‍िश के साथ आंधी तूफान आता है ताे डर के कारण उन्‍हें नींद नहीं आती है। अगर आप भी उन्‍हीं में से एक हैं तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं ज‍िससे आप इस मौसम में रात को अच्‍छी नींद ले सकेंगे। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    मौसम का हाल पहले ही जान लें

    सोने से पहले Weather Forecast जरूर चेक करें। इससे आप मेंटली तैयार रहेंगे क‍ि रात में गरज चमक के साथ तेज बार‍िश हो सकती है। इाससे आपका मन भी शांत रहेगा।

    सोने की जगह को बनाएं कंफर्टेबल

    आप चाहें बेड पर सोते हों या फि‍र सोफे पर, उस जगह को कंफर्ट के ह‍िसाब से तैयार करें। हल्‍के रंग की चादर ब‍िछाएं, तकिया और कंबल साथ में जरूर रखें। आप कमरे में खुशबूदार स्प्रे भी जरूर करें। इससे आपका मन शांत रहेगा।

    बाहर की आवाज को अंदर न आने दें

    अगर आंधी तूफान आ रहे हैं या फ‍िर ब‍िजली कड़क रही है तो कोश‍िश करें क‍ि दरवाजों और ख‍िड़कि‍यों को अच्‍छे से बंद कर लें। खिड़की पर मोटे कपड़े वाले परदों को लगाएं। इससे बि‍जली की च‍मक अंदर नहीं आएगी। वहीं आवाज भी कम सुनाई देगी।

    यह भी पढ़ें: द‍िल्‍ली में इस द‍िन होगी Monsoon की एंट्री, ऐसे रखें सेहत का ख्याल; नहीं तो बार-बार पड़ेंगे बीमार

    ज्‍यादा न सोचें

    अगर आप लगातार बार‍िश और आंधी तूफान के बारे में साेचते रहते हैं तो इससे अच्‍छा है क‍ि आप अपना मन अपने पसंदीदा कामों में लगाएं। किताबें पढ़ें या फ‍िर डायरी लिखें। आप फ‍िल्‍मों का भी सहारा ले सकते हैं। इससे दिमाग में उल्‍टे-सीधे व‍िचार नहीं आएंगे। नींद भी अच्‍छी आएगी।

    सॉफ्ट म्‍यूज‍िक का लें सहारा

    अगर गरज-चमक की आवाज आपको बहुत परेशान करती है तो आप गाना सुन सकते हैं। आजकल Lo-fi म्यूजिक खूब ज्‍यादा पसंद क‍िए जाते हैं। इससे नींद भी अच्‍छी आती है।

    टॉय या ब्लैंकेट रखें साथ

    अगर आपको टेडी ब‍ियर पसंद है तो आप इसके साथ भी सो सकते हैं। तकिया और कंबल भी जरूर रखें। ये आपको सुकून पहुंवाने का काम करते हैं। इससे आपका मन भी शांत रहता है।

    यह भी पढ़ें: फिर करवट लेने जा रहा मौसम... कहीं लू, तो कहीं भयंकर बारिश की चेतावनी; इन राज्यों के लिए आया अलर्ट