Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाक में एलर्जी से आती हैं खूब छींके, रात को सोने से पहले इस तेल की बूंदें डाल लें- मिलेगा आराम

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 12:08 PM (IST)

    नाक में एलर्जी होना एक आम समस्या है। अगर आपके नाक में रेगुलर एलर्जी रहती है तो इसके लिए आपको बेहतर उपाय करने की जरूरत है। नाक में एलर्जी रहने से आपको लगतार छींके रहती हैं और नाक बहने भी लगती है। ऐसे में आप बादाम तेल की कुछ बूंदें नाक में डालकर रोज रात को सो जाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

    Hero Image
    बादाम ऑयल को हमेशा घर में रखें। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छींंके अगर एक बार आना शुरु हो जाएं तो आपकी नींद उड़ा देती हैं। छींंके आने से आपकी सेहत पर भी काफी असर पड़ता है। कई लोगों को नाक की एलर्जी रहती है। इसमें लगातार छींके आना और नाक बहना आम बात है। कई बार सुबह उठते ही छींके आने लगती है। इससे आपकी सेहत पर इस तरह से फर्क पड़ता है कि आपके सिर में लगातार दर्द रहने लगता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादाम तेल की बूंदें नाक में डालें

    बादाम तेल की बूंदें नाक में डालने से आपको काफी आराम मिलता है। रात को सोते समय में आप नाक में बादाम तेल की बूंंदें ड्रॉपर से नाक में डाल लें। इसे नाक में डालने के बाद आप सो जाएं। अगर रेगुलर आप एक महीने ऐसा करते हैं तो इससे आपको काफी राहत मिलेगी। बादाम की बूंदें आपकी नाक को नरम रखती हैं और आपकी नाक की एलर्जी को दूर करती हैं। 

    यह भी पढ़ें : Toothpaste करना भी कई बार हो सकता है खराब, कभी-कभी आजमाइए यह घरेलू नुस्खा

    नाक की सूजन कम होती है

    बादाम तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो नाक की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जब आप नाक में बादाम तेल की बूंदें डालते हैं तो यह आपकी नाक की सूजन को भी कम करती है। इससे आपकी एलर्जी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। नाक की सूजन को कम करने के लिए आप बादाम तेल का उपयोग कर सकते हैं। बादाम तेल आपकी बंद नाक को भी खोलने में मदद करता है। 

    नाक की खुश्की दूर करने में करता है मदद 

    बादाम तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो नाक की खुश्की को दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही बादाम तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो साइनस की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। कई बार नाक में खुश्की रहने की वजह से भी नाक में एलर्जी होती है।

    जब नाक में एलर्जी होती है तो यह आपके लिए और मुश्किल भरा होता है। क्योंकि इस एलर्जी की वजह से ही आपकी नाक बहने लगती है और छींके आती हैं। ऐसे में नाक की एलर्जी को ठीक करने के लिए बादाम का तेल एक बेहतरीन ईलाज है। रोजाना रात को आप नाक में बादाम के तेल की बूंदें डालकर सो जाएं। 

    यह भी पढ़ें : Smoking तो नहीं करते, लेकिन सिगरेट पीने वालों के साथ खड़े हो जाते हैं- तो फिर आपके Lungs भी खतरे में