विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Miss World 2024 Winner: कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा? जिनके सिर सजा 'मिस वर्ल्ड 2024' का ताज

Published: Sun, 10 Mar 2024 10:04 AM (IST)

9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। पूरे 28 ...और पढ़ें

Miss World 2024 Winner: चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनीं मिस वर्ल्ड
Miss World 2024 Winner: चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनीं मिस वर्ल्ड

HighLights

  1. चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा को मिला मिस वर्ल्ड 2024 का ताज।
  2. क्रिस्टीना को 'मिस वर्ल्ड 2024' का ताज 'मिस वर्ल्ड 2023' की विनर कैरोलिना बियालवास्का ने पहनाया।
  3. क्रिस्टीना पिस्जकोवा 24 साल की हैं और वो अभी लॉ की पढ़ाई कर रही हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Miss World 2024 Winner: चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा 71वां मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने में कामयाब रहीं। क्रिस्टीना पिस्जकोवा 112 देशों की कंटेस्टेंट को पछाड़कर मिस वर्ल्ड बनीं। वे 24 साल की हैं। मिस वर्ल्ड का ये ग्रांड आयोजन मुंबई में हुआ। पिछले साल की विनर कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। लेबनान की यासमिना जायटौन के सिर फर्स्ट रनर-अप का ताज सजा।

कौन हैं मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा?

19 जनवरी 1999 को जन्मीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा अभी लॉ एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं साथ ही मॉडल के तौर पर भी काम कर रही हैं। उन्होंने Krystyna Pyszko फाउंडेशन की भी स्थापान की। 

क्रिस्टीना ने तंजानिया में गरीब और असहाय बच्चों के लिए काफी काम किए हैं। उन्होंने गरीब बच्चों के लिए इंग्लिश स्कूल खोला है जिसमें वो अपना पूरा सहयोग देती हैं। अंग्रेजी स्कूल खोलना उनके जीवन का सबसे यादगार पल था।

View this post on Instagram

A post shared by Krystyna Pyszková (@krystyna_pyszko)

इसके अलावा क्रिस्टीना को संगीत और कला में भी काफी रुचि है। उन्हें ट्रांसवर्स बांसुरी और वायलिन बजाने का शौक है।  

5 फीट 11 इंच की क्रिस्टीना इंग्लिश, पोलिश, स्लोवॉक और जर्मन भाषाएं बोल लेती हैं। चेक रिपब्लिक से दूसरी बारी कोई मिस वर्ल्ड बना है। इससे पहले साल 2006 में Tatana Kucharova ने यह खिताब जीता था। 

भारत ने पूरे 28 साल बाद मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजबानी की। मिस वर्ल्ड 2024 में 12 जज में फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल थीं। करण जौहर के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने इस शो को होस्ट किया। वहीं मशहूर सिंगर शान ने अपने धमाकेदार गानों से शो में समां बांधा। नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने भी स्टेज परफॉर्मेंस दी।

भारत का प्रतिनिधित्व 22 साल की सिनी शेट्टी ने किया, जो मुंबई में ही पली-बढ़ी हैं। हालांकि वे टॉप 4 कंटेस्टेंट में जगह नहीं बना पाईं। साल 2022 में उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड’ का ताज जीता था। 

ये भी पढ़ें- काफी रोमांचक है मिस इंडिया वर्ल्ड Sini Shetty का सफर, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

Pic credit- krystyna_pyszko/Instagram