Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Japanese Life Hacks: जीने के 5 अद्भुत जापानी विचार जो बदल देंगे आपकी जिंदगी!

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 11:31 AM (IST)

    Japanese Life Hacks जापान की अनूठी संस्कृति ने ढेर सारे विचारों को जन्म दिया है जो हमें मजबूत और सफल परिवार बनाने में मदद कर सकते हैं। वे विचार जिन्हें भूगोल जलवायु और इतिहास ने आकार दिया है और हजारों वर्षों में विकसित हुए हैं। ये विचार वे एक पूर्ण जीवन जीने और दूसरों के साथ मजबूत रिश्ते बनाने के बारे में एक अनूठा दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।

    Hero Image
    Japanese Life Hacks: जापानी विचार जो आपको जरूर आजमाने चाहिए

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Japanese Life Hacks: क्या आपने कभी सोचा है कि परिवार के सफल मूल्यों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी कैसे पहुंचाया जाता हैं? शायद जापानी संस्कृति पर ध्यान दें तो आप जान सकते हैं। जापान के लोगों में प्रकृति के प्रति गहरा सम्मान, गहन सौंदर्यबोध और परंपरा के प्रति श्रद्धा विकसित हुई है, जो उनके रोज के जीवन में झलकती भी है। इस अनूठी संस्कृति ने ढेर सारे विचारों को जन्म दिया है, जो हमें मजबूत और सफल परिवार बनाने में मदद कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम बता रहे हैं 5 ऐसी जापानी धारणाओं के बारे में जो परिवारों को जीवन की चुनौतियों से निपटने और उनकी एकता और सफलता को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

    1. इकिगाई (Ikigai)

    आपका उद्देश्य क्या है?

    इकिगाई का हिन्दी में मतलब हुआ, "होने की वजह" या "जिंदगी का उद्देश्य"।

    आप हर सुबह किस उद्देश्य से उठते हैं।

    आपको क्या पसंद है, आप किसमें अच्छे हैं, दुनिया को क्या चाहिए और आपको किस चीज़ के लिए तनख़्वाह दी जा सकती है।

    इकिगाई की पहचान कर आपको अपने जीवन का मतलब और राह समझ में आ जाएगी।

    अपनी जिंदगी में इकिगाई को कैसे लागू करें?

    अपने जुनून, ताकत, मूल्यों और अपने आस-पास की दुनिया की जरूरतों पर विचार करके शुरुआत करें।

    इस बात पर विचार करें कि किस चीज़ से आपको खुशी और संतुष्टि मिलती है, और आप सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए अपनी प्रतिभा और कौशल का उपयोग कैसे कर सकते हैं।

    जब आप अपने जुनून, स्किल्स और मूल्य को पहचान जाएंगे, तो आपको आपका इकिगाई मिल जाएगा और साथ ही जिंदगी जीने का उद्देश्य भी।

    आप इस बारे में विस्तार से जानने के लिए इकिगाई: लंबी और खुशहाल जिंदगी का जापानी राज़ (Ikigai: The Japanese Secret to a Long and Happy Life) नाम की किताब भी पढ़ सकते हैं।

    2. शिकाता गा नाई (Shikata ga nai)

    उन चीजों को नियंत्रित करें जिन्हें आप कर सकते हैं।

    शिकाता गा नाई का मतलब होता है, "इसकी मदद नहीं की जा सकती" या "कोई विकल्प नहीं है।"

    यह विपरीत परिस्थितियों में स्वीकृति और कठिनाइयों का सामना करने या उनसे शीघ्र उबरने की क्षमता पर जोर देता है।

    इसका मतलब हार मान लेना नहीं है, लेकिन उन हालातों को समझना है जो आपके कंट्रोल से बाहर हैं। साथ ही फिर आगे बढ़ने का रास्ता ढूंढ़ने के बारे में है।

    अपनी जिंदगी में शिकाता गा नाई को कैसे लागू करें?

    • ऐसी स्थिति को ढूंढ़े जो आपके कंट्रोल से बाहर हो।
    • इसका विरोध करने या लड़ने के बजाय, इसे स्वीकार करें और उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें जिसे आप नियंत्रित कर सकते हैं।
    • मुश्किलों का सामना करना सीखें और नई स्थितियों में ढलने के तरीके ढूंढ़ें।
    • शिकाता गा नाई को समझकर आप चुनौतिपूर्ण समय में भी अपने अंदर की शक्ति और शांति को ढूंढ़ पाएंगे।

    Japanese way of life

    3. वाबी-साबी (Wabi-sabi)

    खामियां भी अपने आप में खूबसूरत होती हैं।

    यह एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो कमी, कुछ वक्त तक ही रहने वाली अवस्था और प्राकृतिक दुनिया में खूबसूरती खोजने पर जोर डालता है। वाबी-साबी हमें जीवन के सरल, अलंकृत और प्राकृतिक तत्वों की सराहना करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

    अपनी जिंदगी में वाबी-साबी को कैसे लागू करें?

    • अपनी और आसपास की दुनिया में खामियों और कमियों को स्वीकार करें।
    • परफेक्शन के लिए प्रयास करने के बजाय, जो वास्तविक और प्रामाणिक है उसकी सुंदरता पर ध्यान केंद्रित करें।
    • आम और प्राकृतिक चीजों में खुशियां ढूंढ़ें, जैसे कि प्राकृति में बिताए हुए सुकून और शांत भरे पल।
    • वाबी-साबी का अभ्यास करके, आप कृतज्ञता और संतुष्टि की भावना पैदा कर सकते हैं, जिससे हर जगह सुंदरता और खुशी पा सकते हैं।

    4. गमन (Gaman)

    मजबूत बने रहें, अपनी प्रतिक्रिया पर नियंत्रण रखें

    गमन का मतलब होता है, "धैर्य और गरिमा के साथ असहनीय प्रतीत होने वाली स्थिति को सहन करना।"

    यह कठिनाई या प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने में दृढ़ता, लचीलेपन और आत्म-अनुशासन पर जोर देता है। गमन मुश्किल परिस्थितियों में भी मजबूत बने रहने और हार न मानने के बारे में है।

    अपनी जिंदगी में गमन को कैसे लागू करें?

    • आप जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उन्हें पहचानें और उन्हें धैर्य और सम्मान के साथ स्वीकार करें।
    • याद रखें, आप अपने स्वभाव और प्रतिक्रिया को नियंत्रित कर सकते हैं।
    • गमन की मदद से आप अंदरूनी शक्ति को बाहर ला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 10 हेल्दी लाइफ हैक्स जो बदल देंगे आपकी ज़िंदगी!

    5. कायजेन (Kaizen)

    हमेशा बेहतरी की ओर चलें।

    काजेन का मतलब, "लगातार सुधार होना"।

    यह व्यक्तिगत विकास से लेकर व्यावसायिक संचालन तक, जीवन के सभी पहलुओं में छोटे, वृद्धिशील परिवर्तन या निरंतर स्थायी सुधार करने के बारे में है। जो लंबे समय में प्रगति और विकास हासिल करने में मदद करता है।

    अपनी जिंदगी में कायजेन को कैसे लागू करें?

    • पहले यह समझें कि सुधार की कहां जरूरत है।
    • अपने लक्ष्यों को छोटे-छोटे, प्राप्त करने योग्य चरणों में विभाजित करें, जिन पर आप समय के साथ लगातार काम कर सकें।
    • एक साथ बड़े बदलाव लाने की जगह छोटे-छोटे बदलाव कर आगे बढ़ें।
    • अपनी सफलताओं का जश्न मनाएं और खुद को प्रेरणा देने के लिए इनका उपयोग भी करें।
    • कायजेन की अभ्यास कर आप विकास की मानसिकता विकसित कर सकते हैं और अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में निरंतर सुधार हासिल कर सकते हैं।
    Picture Courtesy: Freepik