Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Cycling Benefits: रोजाना सुबह में साइकिल चलाने के गजब के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 08:14 PM (IST)

    Cycling Benefits हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना साइकिल चलाने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। साइकिल चलाने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

    Hero Image
    Cycling Benefits: रोजाना सुबह में साइकिल चलाने के गजब के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cycling Benefits: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। सही दिनचर्या का पालन, संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज करने से आप सेहतमंद रहते हैं। वहीं, लापरवाही बरतने से आप बीमार हो सकते हैं। इन नियमों का पालन न करने से कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके बाद दवा पर निर्भर होना पड़ता है। इसके लिए अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। वहीं, बीमारियों से बचाव के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। हालांकि, कुछ लोगों के पास पर्याप्त समय नहीं होता है। उनका कहना होता है कि समय के अभाव की वजह से वे एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। अगर आपके पास भी पर्याप्त समय नहीं है और फिट रहना चाहते हैं, तो आप महज साइकिलिंग कर सेहतमंद रह सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि नियमित रूप से साइकिलिंग करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, साइकिल चलाने के कई अन्य फायदे भी हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वजन कंट्रोल होता है

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना साइकिल चलाने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। साइकिल चलाने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना साइकिल जरूर चलाएं। एक शोध में दावा किया गया है कि लगातार 6 महीने तक रोजाना साइकिल चलाने से बढ़ते वजन को 12 फीसदी कम किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना साइकिलिंग जरूर करें।

    शुगर कंट्रोल करता है

    डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं। एक शोध के जरिए खुलासा हुआ है कि रोजाना 45 मिनट तक साइकिल चलाने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना साइकिलिंग जरूर करें।

    स्ट्रेस कम होता है

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो साइकिलिंग से स्ट्रेस रिलीज होता है। अगर आप तनाव भरी जिंदगी जीने के आदी हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं। इससे कैंसर का खतरा भी कम होता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।