Year Ender 2020 Cardio Workout: कोरोनाकाल में लोगों ने वजन घटाने के लिए कार्डियों वर्कआउट किया पसंद
Year Ender 2020 Cardio Workout तेजी से वजन घटाने के लिए कार्डियो वर्कआउट बेहद असरदार है।ये वर्कआउट तेजी से फेट बर्न करता है। कार्डियो की इंटेंसिटी जितनी अधिक होगी आपकी कैलोरी भी उतनी ही तेजी से बर्न होगी।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोनाकाल में जिम बंद होने से उन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा जो फिटनेस को लेकर ज्यादा एलर्ट रहते हैं। पूरे साल फिटनेस फ्रीक लोगों को जिम उपकरणों की कमी बेहद खली, लेकिन इन लोगों ने अपने को फिट रखने का दूसरा तरीका खोज ही लिया। पूरे साल लोगों ने खुद को फिट रखने के लिए कॉर्डियों वर्कआउट को सबसे ज्यादा पसंद किया। कम समय में वजन घटाने के लिए लोगों से सबसे ज्यादा कार्डियो वर्कआउट को पसंद किया। इन एक्सरसाइज को करने के लिए किसी भी उपकरण की जरूरत नहीं रहती। ये वर्कआउट बेहद असरदार है जिसे आसानी से किया जा सकता है। तेजी से वजन घटाने के लिए कार्डियो वर्कआउट बेहद असरदार है।ये वर्कआउट तेजी से फेट बर्न करता है। कार्डियो की इंटेंसिटी जितनी अधिक होगी, आपकी कैलोरी उतनी ही तेजी से बर्न होगी। आइए जानते हैं पूरे साल वजन घटाने के लिए लोगों ने किन कार्डियो वर्कआउट को ज्यादा पसंद किया।
रनिंग
दौड़ना बेस्ट कार्डियों एक्सरसाइज है जो तेजी से फैट और कैलोरी बर्न कर सकती है। वजन ज्यादा है तो लंबी दूरी तक दौड़ना आपके लिए बेहद असरदार होगा। अगर घर में ट्रेडमिल है तो आप उस पर भी आसानी से दौड़ सकते हैं। दौड़ने से आपका एक्स्ट्रा बॉडी फैट बहुत तेजी से घटेगा।
सीढ़ी चढ़ना बेस्ट कार्डियों
पूरे साल लॉकडाउन था ऐसे में लोगों ने अपने को फिट रहने के लिए लिफ्ट को बॉय बोलकर सीढ़ी पर चढ़ना बेस्ट समझा। सीढ़ी पर चढ़ने से तेजी से कैलोरी और फैट बर्न होता है। सीढ़ी चढ़ते समय मांसपेशियों का सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। इससे पैर मजबूत होते हैं और शरीर पर जमा फैट घटता है। कम समय में वजन घटाने के लिए हर दिन 10 से 15 सीढ़ियां जरूर चढ़ें।
रस्सी कूदना भी कार्डियों वर्कआउट
रस्सी कूदना सबसे आसान कार्डियो वर्कआउट है और इसे कहीं भी किसी भी समय किया जा सकता है। रस्सी कूदने से पैर के साथ ही कंधे भी मजबूत होते हैं और कैलोरी तेजी से बर्न होती है। एक मिनट में जितना संभव हो, उतनी तेजी से रस्सी कूदें और फिर 20-30 सेकेंड आराम करें।
साइक्लिंग का बड़ा ट्रेंड
लॉकडाउन में लोगों ने सबसे ज्यादा जिसे पसंद किया वो है साइक्लिंग। साइकिल चलाने से लगभग 1,150 कैलोरी प्रति घंटे बर्न होती है। यहां तक कि मॉडरेट गति से चलाने पर भी एक घंटे में 675 कैलोरी बर्न हो सकती है। तेजी से वजन घटाने के लिए कुछ मिनटों तक हाई इंटेंसिटी में साइकिल चलाएं,फिर कुछ मिनट तक धीमी गति से। इससे आपका बॉडी फैट तेजी से कम होगा।
Written By: Shahina Noor