विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Organ Donation Day 2021: बिग बी से लेकर बजरंगी भाईजान तक, इन बॉलीवुड कलाकारों ने किया है अंगदान

By Pravin KumarEdited By:
Published: Thu, 12 Aug 2021 11:46 PM (IST)

World Organ Donation Day 2021 सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम शीर्ष पर है। लोग प्यार से सदी के ...और पढ़ें

लोग प्यार से सदी के महानायक को बिग बी कहते हैं।
लोग प्यार से सदी के महानायक को बिग बी कहते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Organ Donation Day 2021: हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अंगदान के प्रति प्रोत्साहित करना है। आसान शब्दों में कहें तो अंगदान वह प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत व्यक्ति अपने अंगों का दान करते हैं। जीवित और मृत दोनों ही अवस्था में अंगों का दान किया जाता है। अंग दान कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है। इसमें व्यक्ति स्वेच्छा से अपने अंगों का दान करते हैं। अंगदान में व्यक्ति दिल, आंख, यकृत, हृदय वाल्व, नस, पैंक्रियाज, छोटी आंत, त्वचा और हड्डी के ऊतक आदि अंगों का दान कर सकते हैं। इन अंगों का प्रतिरोपण जरुरतमंद व्यक्तियों में किया जाता है। हर साल काफी संख्या में लोग अंगदान करते हैं। इस लिस्ट में नामी-गिरामी बॉलीवुड कलाकारों का नाम भी शामिल है। इनमें बिग बी और भाईजान का नाम शीर्ष पर है। आइए, अंगदान करने वाले बॉलीवुड कलाकारों के बारे में जानते हैं-

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम शीर्ष पर है। लोग प्यार से सदी के महानायक को बिग बी कहते हैं। खबरों की मानें तो बिग बी ने अपनी आंखों को दान किया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी भी हैं। इन्होने अपनी आंखों का दान किया है।

आमिर खान

हाल के दिनों में आमिर खान तलाक को लेकर चर्चा में रहे हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। साल 2014 में Maharashtra Cadaver Organ Donation Day के मौके पर आमिर खान ने अंगों का दान किया है। इस बारे में खान ने कहा है कि उन्होंने आंख, लिवर, किडनी, आंत, फेफड़ा, दिल, पैंक्रियाज आदि महत्वपूर्ण अंगों का दान किया है।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान इसमें पीछे नहीं है। ख़बरों की मानें तो बजरंगी भाईजान ने बोन मेरो का दान किया है। वहीं, भाईजान अपने फैंस और आम जनता को भी अंगदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। गली बॉय रणवीर सिंह और रामजी लंदन वाले यानी आर.माधवन ने भी अपने अंगों का दान किया है। अंगदान महादान है। इसके लिए अंगदान अवश्य ही करें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी अंगदान करने के लिए जरूर प्रोत्साहित करें।