Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Obesity Day 2023: डायबिटीज से लेकर हृदय रोग तक, मोटापे से बढ़ता है इन जानलेवा बीमारियों का खतरा

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 11:05 AM (IST)

    World Obesity Day 2023 हर साल 4 मार्च को दुनियाभर में वर्ल्ड ओबेसिटी डे मनाया जाता है। मोटापा एक ऐसी गंभीर समस्या है जिससे खतरनाक बीमारियों का सबसे ज्यादा जोखिम होता है। आइए जानते हैं मोटापे से होने वाली बीमारियों के बारे में...

    Hero Image
    World Obesity Day 2023: मोटापे से हो सकती हैं ये बीमारियां

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Obesity Day 2023: हर साल 4 मार्च को वर्ल्ड ओबेसिटी डे मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है, मोटापे से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना।

    बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण मोटापा एक आम समस्या बनती जा रही है, लेकिन इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। दुनियाभर में अरबों लोग मोटापे से प्रभावित हैं। मोटापा शरीर के कई हिस्सों में फैट्स ज्यादा मात्रा में जमा हो जाता है। जो आपकी सुंदरता को  प्रभावित करता है, और साथ ही कई जानलेवा बीमारियों की स्थिति भी पैदा करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपने समय रहते वजन को कंट्रोल नहीं किया, तो आपके लिए गंभीर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, मोटापे से किन बीमारियों का खतरा बना रहता है।

    डायबिटीज का खतरा

    मोटापे के कारण डायबिटीज की समस्या हो सकती है। शरीर में ब्लड ग्लूकोज का स्तर 70 से 120 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए, लेकिन बढ़ते वजन के कारण ब्लड ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बना सकता  है।

    हाई ब्लड प्रेशर

    बढ़ते वजन के कारण आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। अगर आप मोटापे के शिकार हैं, तो रक्तचाप की जांच जरूर कराएं। ब्लड प्रेशर 140/90 एमएमएचजी या इससे ज्यादा रहता है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।

    हार्ट की बीमारी

    मोटापे से हार्ट रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इससे हार्ट फेल और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर बढ़ते वजन को नजरअंदाज करते हैं, तो गंभीर बीमारीयों के शिकार हो सकते हैं।

    फैटी लिवर

    जो लोग मोटापे से ग्रस्त हैं, उन्हें फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। ऐसा तब होता है जब लिवर में अधिक चर्बी जमा हो जाती है। इस बीमारी का आमतौर पर कोई लक्षण नहीं होता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो वजन कम करें या व्यायाम करें। ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik