Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Milk Day 2023: दांतों से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, रोजाना दूध पीने के हैं अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 31 May 2023 05:22 PM (IST)

    World Milk Day 2023 हर साल 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य दूध और डेयरी उत्पादों के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इस दिन कई कार्यक्रम और अभियानों के जरिए दूध के महत्व को बताया जाता है।

    Hero Image
    World Milk Day 2023: रोजाना दूध पीने के हैं शानदार फायदे

    नई दिल्ली,लाइफस्टाइल डेस्क। World Milk Day 2023: अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों से कहते सुना होगा कि दूध पीने से ताकत मिलती है। अगर आप शरीर को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्तक रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में  दूध जरूर शामिल करें। यह बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी, पोटेशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। इसलिए आप नियमित रूप से दूध जरूर पिएं। तो चलिए जानते हैं दूध पीने के क्या फायदे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दांतों के लिए फायदेमंद

    दूध कैल्शियम का समृद्ध स्रोत है। यह दांतों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से दूध पीते हैं, तो दांतों की सड़न से बच सकते हैं। कैल्शियम और फास्फोरस के अलावा केसीन दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन हैं। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में सहायक है।

    सीने की जलन से राहत

    मसालेदार और ऑयली फूड्स खाने से सीने और पेट में जलन आम समसया है। इस तरह के भोजन करने के बाद दूध जरूर पिएं। यह पेट की जलन से राहत दिलाने में कारगर है।

    त्वचा के लिए दूध के फायदे

    दूध त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। यह आपकी त्वचा को चमकदार, मुलायम और कोमल बनाए रखता है। साथ ही यह आपकी बेजान त्वचा को हेल्दी रखने में भी कारगर है। इसमें कई प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए रोजाना सीमित मात्रा में दूध पिएं।

    वजन कंट्रोल 

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, दूध आपके लिए बहुत ही हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप अपनी डेली डाइट में 2-3 कप दूध जरूर शामिल करें। इससे न केवल मोटापा कम करने में मदद मिलेगी बल्कि यह वजन कंट्रोल करने में भी कारगर है।

    हड्डियों की सेहत के लिए

    दूध में विटामिन-डी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी सहायक है। हड्डियों की सेहत के लिए आप नियमित रूप से आहार में दूध जरूर शामिल करें।

    एनर्जी बूस्टर का काम करता है

    दूध पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। इसे पीने से आप ऊर्जा से भरे होते हैं और एक्टिव महसूस करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से दूध जरूर पिएं।

    स्ट्रेस कम करता है

    दूध पीने से स्ट्रेस कम हो सकता है। दूध में मौजूद विटामिन डी सेरोटोनिन के उत्पादन को उत्तेजित करता है। यह नींद, भूख और मूड से जुड़ा एक हार्मोन है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    comedy show banner