Move to Jagran APP

World Menstrual Hygiene Day: जानें आपका पीरियड आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या संकेत देता है

World Menstrual Hygiene Day महिला के ज्यादातर स्वास्थ्य का संकेत उसके मासिक चक्र के पैटर्न से पता चल जाता है। उसके पीरियड को उसके स्वास्थ्य के बारे में समझने के लिए बेहतर संकेतक के तौर पर देखा जाता है। इसलिए मासिक चक्र पर नजर रखना बेहद जरूरी है।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 08:00 AM (IST)
World Menstrual Hygiene Day: जानें आपका पीरियड आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या संकेत देता है
World Menstrual Hygiene Day: खराब मासिक चक्र के संकेत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Menstrual Hygiene Day: हर महिला को स्वस्थ और खराब पीरियड के बीच अंतर पता होना चाहिए और अनियमित या पीरियड्स के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानने की कोशिश करनी चाहिए। एक सामान्य या स्वस्थ मासिक चक्र वह माना जाता है जो नियमित तौर पर 22-28 दिन के अंतर पर होता है।

loksabha election banner

कई महिलाएं अपने पीरियड के दौरान दर्द महसूस करती हैं। सामान्य तौर पर, अगर कोई महिला पीरियड के पहले दो दिन के दौरान दर्द महसूस करती है तो यह सामान्य माना जाता है। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे भी बदलाव शरीर में देखने को मिलते हैं जो बहुत ही अनहेल्दी होते हैं, जान लें इनके बारे में...

1. कम अवधि का मासिक चक्रः

● अगर मासिक चक्र 21 दिन से भी कम समय में होता है तो इस तरह के अनहेल्दी मासिक चक्र है। 

● अगर यह चक्र नियमित नहीं है और 10-15 दिन की अवधि में हो रहा है तो भी यह अनहेल्दी है।

● संभोग के बाद पीरियड का एहसास हो तो बिना देर किए सर्विक्स की जांच करानी चाहिए। यह सर्विक्स इंफेक्शन या सर्वाइकल कैंसर के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे मामलों में, जांच और पैप स्मीयर टेस्ट की जरूरत होती है।

2. लंबे मासिक चक्र

कुछ मासिक चक्र 35 दिन से भी ज्यादा समय तक होते हैं और ये अक्सर 45 से 60 दिन बाद भी देखे जा सकते हैं। इतने लंबे अंतराल वाले चक्र शरीर में हार्मोन असंतुलन की वजह से होते हैं। नीचे ऐसे कुछ कारणों की सूची दी जा रही है जो लंबे मासिक चक्र से संबंधित हैंः

● युवा यौवन अनियमितताएं

● थायराॅयड से संबंधित अनियमितता

● पेरिमेनोपोजल

● प्रोलैक्टिन का उच्च स्तर

● इंसुलिन से संबंधित प्रतिरोध

● ओवरियन ट्यूमर रया एड्रेनल ग्लैंड से संबंधित हार्मोनल पैथोलाॅजी

3. 2 दिन से कम या 8 दिन से ज्यादा का मासिक प्रवाह

दो दिन से कम या आठ दिन से ज्यादा का मासिक प्रवाह अस्वस्थ कहा जाएगा। यह हार्मोन में कमी या गर्भाशय संक्रमण की वजह से हो सकता है।

4. ज्यादा ब्लीडिंग से एनीमिया का खतरा

अत्यधिक रक्तस्राव को भी अस्वस्थ माना जाता है। यहां नीचे अत्यधिक रक्त प्रवाह के कुछ कारण बताए जा रहे हैंः

● गर्भाशय का विकास

● फाइब्राॅयड

● पाॅलीप

● संक्रमण

मासिक धर्म के दौरान दिन में कई बार अत्यधिक रक्तस्राव से एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द स्त्री रोग विषेशज्ञ को दिखाने की सलाह दी जाती है।

डाॅ. अरुणा कालरा (सीके बिड़ला हाॅस्पिटल, गुरुग्राम में स्त्री रोग एवं प्रसूति विषेशज्ञ) से बातचीत पर आधारित

Pic credit- freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.