Move to Jagran APP

World Heart Day: तनाव और बिगड़ी हुई जीवनशैली बना सकती है आपको दिल की बीमारी का शिकार

दिल की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य उन्हें हृदय संबंधित उनके परिणाम व रोकथाम के लिए उन्हें जागरूक बनाना है।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 09:20 AM (IST)
World Heart Day: तनाव और बिगड़ी हुई जीवनशैली बना सकती है आपको दिल की बीमारी का शिकार
World heart Day पर जानें इस दिन से जुड़ी जरूरी बातें

हार्ट अटैक यानि दिल का दौरा, एक ऐसी बीमारी है, जो बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। दिल की बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरी दुनिया में हृदय रोग से होने वाली मृत्यु की दर सबसे ज्यादा है। हार्ट अटैक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ज्यादातर लोग इसके लक्षणों को नहीं पहचान पाते और इसका शिकार हो जाते हैं। आंकड़ों की मानें तो पूरी दुनिया में हर साल दिल के दौरे से एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों की मृत्यु हो जाती है। इनमें से 50 प्रतिशत लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। अगर समय रहते हृदय से जुड़ी समस्याओं पर काबू नहीं पाया गया, तो 2020 के अंत तक हर तीसरे इंसान के मौत की वजह हृदय रोग ही होगा।

loksabha election banner

कैसे हुई शुरुआत

इस आयोजन की पहल विश्व हृदय संघ के निदेशक आंटोनी बेस दे लुना ने 1999 में डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर की थी।उद्देश्य

इसका उद्देश्य जनसाधारण में हृदय से संबंधित रोगों, उनके परिणाम व उनके रोकथाम के लिए उन्हें जागरूक बनाना है। 

हृदय संबंधी समस्याओं की प्रमुख वजहें

वर्तमान में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण एवं अन्य कारणों के चलते लोग तेजी से हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं। पहले बुजुर्गों में होने वाली हृदय से जुड़ी समस्याएं अब छोटी उम्र के लोगों को भी अपना शिकार बना रही है। चिकित्सक बताते हैं कि हृदय का सबसे बड़ा दुश्मन तनाव व बिगड़ी हुई जीवनशैली इस समस्या में आग में घी का काम करती है।  

क्या है बचाव

कैलोरी, वसा, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम आदि की मात्रा को निर्धारित करके दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। घी, मक्खन इत्यादि का सेवन कम से कम करना चाहिए और हल्के-फुल्के व्यायाम एवं सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या में अपनाकर इसके खतरे को टाला जा सकता है।

Pic credit- https://www.freepik.com/free-vector/hand-drawn-world-heart-day-concept_9871873.htm#page=1&query=world%20heart%20day&position=26 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.