विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Heart Day 2022: हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में बेहद कारगर हैं ये एक्सरसाइजेस

By JagranEdited By: Priyanka Singh
Published: Wed, 28 Sep 2022 09:21 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 01:35 PM (IST)

World Heart Day 2022 हार्ट को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने के लिए खानपान के साथ एक्सरसाइज करना भी ...और पढ़ें

World Heart Day 2022: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए करें ये एक्सरसाइजेस
World Heart Day 2022: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए करें ये एक्सरसाइजेस

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Heart Day 2022: आजकल ज्यादार हेल्दी और फिट लोगों को ही दिल का दौरा पड़ रहा है। इन सभी की केस स्टडी खंगालें तो पता चलता है कि सभी फिटनेस फ्रीक थे और अपने डाइट को लेकर बेहद कॉन्शस भी। हार्ट हमारे शरीर का मुख्य अंग है। अगर  यहां पर किसी तरह की समस्या होती है, तो उसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि शारीरिक फिटनेस में हार्ट को लेकर कितनी गंभीरता बरतें? हार्ट को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है, तो किस तरह की एक्सरसाइजेस इसमें साबित हो सकती हैं कारगर, आज इसी के बारे में जानेंगे। 

1. कार्डियो

दिल को स्वस्थ रखने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज सबसे बेहतर मानी जाती है। इसमें जॉगिंग, ट्रेडमिल पर चलना, साइक्लिंग शामिल हैं। इससे आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। इसका लाभ लेने के लिए आपको रोज थोड़ी देर कार्डियो जरूर करना चाहिए। इससे हृदय की गति बढ़ती है और उसके आसपास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ और फिट बना रहता है।

2. जंपिंग जैक्स

यह एक्सरसाइज दिल के लिए बेहद अच्छी मानी जाती है। इसे सबसे साधारण एक्सरसाइज माना जाता है। इसके लिए किसी मशीन की जरूरत नहीं है और न ही जिम में जाने की। आप इसे कहीं भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं फिर ऊपर उछलें। उसके बाद हाथों को ऊपर उठाएं, फिर पैरों को फैलाएं। नीचे आने के बाद नॉर्मल पोजिशन में आएं। जंपिंग जैक एक एरोबिक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिससे आपका दिल तेजी से काम करने लगता है और आपका वजन भी तेजी से घटता है।

3. वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग

इससे शरीर की मांसपेशियों का विकास होता है और दिल स्वस्थ रहता है। वेट ट्रेनिंग में पुशअप्स, स्क्वॉट्स और पुलअप्स जैसे एक्सरसाइज़ आते हैं। इन एक्सरसाइज से आपका दिल स्वस्थ रहता है, साथ ही शरीर की हड्डियां मजबूत होती है और मांसपेशियों का निर्माण होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले स्ट्रेचिंग करें, जिससे लचीलापन आता है। इसके बाद वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करें।

4. हर्डल जंप

हर्डल जंप के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें आपको किसी हर्डल को पास करते हुए जंप करना है। इसे करते वक्त आप किसी डंबल, बॉक्स या स्टेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे कूद कर पार करना होगा। हर्डल जंप से आपकी हार्टबीट बढ़ेगी और काफी कैलोरी बर्न होगी। इस तरह की एक्सरसाइज स्वस्थ रहने के लिए करनी चाहिए।

5. वॉक

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए वॉक पर जाएं। इसमें तेज गति से चलें, जिससे आपका दिल मजबूत होता है। पैदल चलने से पैरों के जोड़ों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और ब्लड सर्कुलेशन भी बना रहता है जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है।

Pic credit- freepik