Move to Jagran APP

Women's Yoga: सिर्फ पेट की चर्बी ही नहीं, महिलाओं से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं दूर करते हैं ये 3 आसन

Womens Yoga महिलाओं की जैसे-जैसे उम्र बढ़ते जाती है कई सारी समस्याएं भी उन्हें परेशान करने लगती हैं। तो अगर आप बढ़ती उम्र में भी अपने सेहत को बनाए रखना चाहती हैं तो यहां दिए गए आसनों को बना लें अपने डेली रूटीन का हिस्सा।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 07:39 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 07:39 AM (IST)
Women's Yoga: सिर्फ पेट की चर्बी ही नहीं, महिलाओं से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं दूर करते हैं ये 3 आसन
Women's Yoga: महिलाओं के लिए फायदेमंद योग आसन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Women's Yoga: पहले पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक, आप चाहे किसी भी अवस्था में हों, योग का अभ्यास हर एक उम्र में जरूरी है। आप चाहे मोटी हों, पतली हों या सामान्य वजन की, योग हर प्रकार की महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। ये सिर्फ वजन को ही कंट्रोल नहीं करता बल्कि और भी कई शारीरिक समस्याओं को दूर रखता है। योग महज एक व्यायाम नहीं है बल्कि इससे मन, शरीर और आत्मा को लाभ मिलता होता है। आप ज्यादा सकारात्मक, खुश और ऊर्जावान बनती हैं। यहां कुछ योग मुद्राएं दी गई हैं, जो महिलाएं को लगभग हर चरण में लाभ देती हैं।

loksabha election banner

1. मार्जरी आसन (कैट पोज)

कैसे करें मार्जरी आसन

- मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

- दोनों हाथों को फर्श पर आगे की ओर टिकाएं।

- सांस भरते हुए अपने पेट को फर्श की ओर नीचे धकेलें। अपनी टेलबोन और गर्दन को छत की ओर उठाएं।

- कुछ सेकेंड इस स्थिति में बने रहें और फिर अपनी रीढ़ को छत की की ओर उठाकर कैट पोज में आ जाएं। अपनी टेलबोन को सिकोड़ें और अपनी ठुड्डी को अपनी छाती पर रखें। कुछ सेकेंड के लिए इस स्थिति में रहें। इस आसन को 10 बार करें।

मार्जरी आसन के फायदे

- रीढ़ की हड्डियां मजबूत व लचीली होती है।

- पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है।

- नींद अच्छी आती है।

2. वीरभद्रासन (वॉरियर पोज

कैसे करें वीरभद्रासन

- दोनों पैरों को एक मीटर की दूरी पर रख लें और अपने हाथों को सामने की तरफ करके सीधे खड़े हो जाएं।

- अपने दाहिने पैर को दाहिनी ओर मोड़ें और अपने हाथों को अपने कंधे के लेवल तक उठाएं। अब अपने दाहिने घुटने को लंज पोजीशन में मोड़ें। बाएं पैर को सीधा रखें। अपनी क्षमतानुसार इस स्थिति में बने रहें। फिर आरामदायक पोजीशन में आ जाएं।

- यह प्रक्रिया दूसरी तरफ से भी करें।

वीरभद्रासन के फायदे

- पेट पर खिंचाव पड़ता है जिससे वहां की चर्बी कम होती है और अंदरूनी अंगों की मालिश होती है।

- हाथ, कंधे, जांघ और पीठ की मसल्स स्ट्रॉन्ग और एक्टिव होती है।

3. नवासन (बोट पोज)

नवासन के फायदे

किडनी, थायरॉइड, प्रोटेस्ट ग्लैंड एक्टिव होते हैं।

पेट, हिप्स की चर्बी कम होने के साथ ही स्ट्रॉन्ग होती है।

कैसे करें नवासन

- पीठ पर फर्श के बल लेटकर शुरुआत करें। अपने हाथों को अपनी तरफ और अपने पैरों को एक साथ मिलाकर रखें।

- बिना झुके अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।

- इसके साथ ही अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को फर्श से उठाएं और अपनी बांहों को अपने पैरों की ओर फैलाएं। ज्यादा से ज्यादा देर इसे होल्ड करें फिर आरामदायक स्थिति में आ जाएं।

Pic credit- ps_yogasana/Instragram 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.