Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्दि‍यों में अलग-अलग समय पर Exercise करने के हैं ढेरों फायदे, शरीर में बनी रहेगी तंदुरुस्‍ती

    सर्दी के दिनों में एक्‍सरसाइज (Winter Exercise Benefits) करने से आपकी सेहत को कई तरह के लाभ मि‍ल सकते हैं। इससे आप फ‍िट रहेंगे। इसके अलावा आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव भी कम होगा और नींद भी अच्‍छी आएगी। चाहे सुबह हो दोपहर हो या शाम आप बस एक समय तय कर लें और उसी के अनुसार एक्‍सरसाइज करें।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Thu, 12 Dec 2024 10:50 AM (IST)
    Hero Image
    एक्‍सरसाइज करते समय ध्‍यान रखें ये बातें। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दि‍ल्‍ली। ज्‍यादातर लोगों को सर्दियों में रजाई छोड़ने का मन नहीं करता है। आलस उन्‍हें घेरे रहता है। ऐसे में ज्‍यादातर लोगाें का रूटीन भी ब‍िगड़ जाता है। लेक‍िन सर्दी के मौसम में आलस करने से काम नहीं चलेगा। क्‍योंकि इस दौरान शरीर को फ‍िट नहीं रखा गया तो आप बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में जरूरी है क‍ि आप हेल्‍दी डाइट लें। प्रॉपर नींद लें। सबसे जरूरी काम है एक्‍सरसाइज (Winter Exercise Benefits) करना। अगर आप सर्दियों में एक्‍सरसाइज (Winter Exercise Tips) करते हैं तो आप पूरी तरह से फ‍िट एंड फाइन रह सकते हैं। आप द‍िनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपको एक्‍सरसाइज करने का सही समय नहीं मालूम है तो आप परेशान न हों। हम अपने इस लेख में आपको सही समय (Best Time For Winter Workouts) बताएंगे जब आप व्‍यायाम कर सकते हैं और आपकाे इसका पूरा फायदा भी म‍िलेगा। ये भी बताएंगे क‍ि अलग-अलग समय पर एक्‍सरसाइज करने के क्‍या लाभ हैं। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

    सुबह का समय सबसे अच्‍छा

    रोजाना सुबह एक्‍सरसाइज करने से आपको कई तरह के फायदे म‍िल सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ता है। आप द‍िनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं। ठंड में एक्‍सरसाइज करने से आपकी बॉडी को भी गर्माहट म‍िलती है। हालांक‍ि ठंड में उठने का मन नहीं करता है लेक‍िन आप अगर एक बार रूटीन में आ गए तो ये शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

    फायदे

    • मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ता है।
    • वेट लूज करने में मदद म‍िलती है।
    • पॉज‍िटि‍व फीलि‍ंग आती है।
    • विटामिन डी भी मिलता है।
    • शरीर को गर्माहट म‍िलती है।

    दोपहर में एक्‍सरसाइज करने से म‍िलेंगे कई फायदे

    अगर आपको सुबह‍ उठने में द‍िक्‍कत हो रही है तो आप समय न‍िकालकर दोपहर के समय भी व्‍यायाम कर सकते हैं। सर्दी के दिनों में दोपहर के समय शरीर ज्‍यादा फुर्तीला होता है। दोपहर के समय एक्सरसाइज करने से आपके मसल्‍स में लचीलापन आता है। आपका शरीर भी गर्म रहता है।

    यह भी पढ़ें: घंटों बैठकर काम करने की आदत युवाओं में Diabetes को दे रही बढ़ावा, आपको सेहतमंद रखेंगे ये ट‍िप्‍स

    फायदे

    • शरीर गर्म रहने से एक्‍सरसाइज करना आसान हो जाता है।
    • ब्रेक लेने का अच्‍छा मौका म‍िलता है।
    • तनाव से म‍िलती है मुक्‍त‍ि।

    शाम का समय भी अच्छा

    अगर आप दिनभर की थकान के बाद शाम को घर आकर एक्‍सरसाइज करते हैं तो इससे आपका मूड भी अच्‍छा हाेता है। ऑफ‍िस स्‍ट्रेस को दूर करने में मदद म‍िलती है। आप इस समय र‍िलैक्‍स होकर एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपको रात में अच्‍छी नींद भी आएगी।

    फायदे

    • मसल्‍स मजबूत बनते हैं।
    • अच्‍छी नींद आती है।
    • थकान और स्ट्रेस से आराम म‍िलता है।

    ध्‍यान रखें ये बातें

    • रूटीन को ध्‍यान में रखते हुए एक्‍सरसाइज करने का समय चुनें।
    • एक्सरसाइज करने से पहले वॉर्म-अप करना न भूलें।
    • मौसम के ह‍िसाब से कपड़े पहनें।
    • एक ही समय एक्‍सरसाइज करें ताकि आपका रूटीन बन जाए।

    यह भी पढ़ें: Memory Booster हैं ये Brain Exercises, भुलक्‍कड़ भी याद रखेंगे सारी बातें, काम पर बढ़ेगा फोकस

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।