Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से कम होता है वजन, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 12:45 PM (IST)

    Honey Water Benefits क्या आप भी रोजाना सुबह हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के बेहतरीन फायदों के बारे में बताएंगे। यह ड्रिंक न केवल वजन कंट्रोल करता है बल्कि पाचन में भी सुधार करता है। तो चलिए जानते हैं खाली पेट इसे पीने के फायदे।

    Hero Image
    Honey Water Benefits: गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Honey Water Benefits: हम सभी जानते हैं कि सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर इस पानी में आप एक चम्मच शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे दोगुने फायदे मिल सकते हैं। जी हां, शहद और गुनगुने पानी का ड्रिंक पीने से सेहत संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहद में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं, उनके लिए शहद किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। आइए जानते हैं, गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदों के बारे में।

    कम होता है वजन

    वजन कम करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। ऐसे में आप शहद और गर्म पानी का भी कारगर उपाय अपना सकते हैं। वेट लॉस के लिए आप सुबह की शुरुआत शहद और पानी से कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास हल्का गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें। इस ड्रिंक को पीने आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा और ज्यादा खाने से बचेंगे, जिससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिल सकती है।

    आपको हाइड्रेटेड रखता है

    सुबह गुनगुने पानी में शहद मिला कर पीने से आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है, इसलिए आप सुबह की शुरुआत गर्म पानी और शहद के साथ कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: World Heart Day 2023: कभी नहीं होगी दिल की बीमारी, बस इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    पाचन में सुधार करता है

    शहद पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या है, वो अपनी सुबह की शुरुआत शहद और गुनगुने पानी से करें, इससे अपच और सूजन से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा, शहद में प्रीबायोटिक गुण होते हैं जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

    इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

    शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

    सूजन को कम करता है

    शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गले की खराश और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप सूजन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो अपने दिन की शुरुआत शहद और गुनगुने पानी से करें। 

    स्किन के लिए गुणकारी

    रोजाना सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से स्किन से जुड़ी समस्या जैसे मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होते हैं। यह ड्रिंक आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: Indian Tea Recipe: इन तरीकों से बनाएं चाय, घर पर ही हो जाएगी टी डेट

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik