विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आप भी बाजार से लाते ही सीधे खा लेते हैं आम? जानें क्यों जरूरी है खाने से पहले पानी में भिगोना

Published: Thu, 07 May 2026 03:04 PM (IST)

आम खाने से आधे घंटे पहले पानी में भिगोना जरूरी है। ऐसा करने से आम का स्वाद भी बेहतर लगता है और सेहत भी ठीक रहती है।

खाने से पहले आम को पानी में भिगोएं (AI Generated Image)

खाने से पहले आम को पानी में भिगोएं (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में बाजार में तरह-तरह के आम बिकने शुरू हो जाते हैं। इनका मीठा रसीला स्वाद हर किसी की जुबान को खूब भाता है, लेकिन क्या आप आम को सीधा काटकर खा लेते हैं या उससे पहले इसे पानी में कुछ देर के लिए भिगोते हैं? 

अपनी दादी-नानी से आप सभी ने ये सलाह सुनी होगी कि आम खाने से पहले उसे आधे घंटे पानी में भिगोना चाहिए, लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? दरअसल, ये सिर्फ एक पुरानी परंपरा नहीं है, बल्कि इसके पीछे साइंस से जुड़े कई कारण हैं। आइए डॉ. करुणा चतुर्वेदी (हेड-क्लीनिकल न्यूट्रिशन, मैक्स सुपर स्पेशेलिटी हॉस्पिटल, नोएडा) से जानें क्यों आम खाने से पहले पानी में भिगोना चाहिए। 

गंदगी और पेस्टिसाइड्स से छुटकारा

आम के बगीचे से आपकी थाली तक पहुंचने के सफर में इस पर काफी धूल-मिट्टी जम जाती है। खेती के दौरान कीटों से बचाने के लिए इन पर पेस्टिसाइड्स का छिड़काव भी किया जाता है। इसके अलावा, आम की सतह पर एक चिपचिपा दूधिया रस लगा हो सकता है। जब आप आम को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोते हैं, तो यह गंदगी और हानिकारक केमिकल की परत को अच्छी तरह साफ करने में मदद करता है, जिससे फल खाने के लिए सुरक्षित हो जाता है।

शरीर की गर्मी को करता है कम

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि ज्यादा आम खाने से उन्हें चेहरे पर मुहांसे, मुंह में छाले या पेट में भारीपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आयुर्वेद के अनुसार आम की तासीर गर्म होती है। इसलिए पानी में भिगोने से इसकी प्राकृतिक गर्मी कम हो जाती है। यह प्रक्रिया फल को प्राकृतिक रूप से ठंडा करती है, जिससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें या त्वचा की समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।

Mango

(Picture Courtesy: Freepik)

पोषक तत्वों का बेहतर अब्जॉर्प्शन

आम में फाइटिक एसिड नाम का एक कंपाउंड होता है। यह तत्व शरीर में आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स के अब्जॉर्प्शन में बाधा डाल सकता है। आम को पानी में भिगोने से इस कंपाउंड की मात्रा को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। ऐसा करने से आपका शरीर आम में मौजूद पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोख पाता है।

स्वाद और ताजगी में सुधार

तेज गर्मी के दौरान आम अक्सर गर्म तापमान में रखे होते हैं। उन्हें पानी में भिगोने से न केवल वे ठंडे और ताजा हो जाते हैं, बल्कि उनका स्वाद भी काफी अच्छा लगता है।