Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    White Discharge Remedies: कमजोरी की वजह बन सकती है व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या, इन देसी नुस्खों से पाएं आराम

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 11 May 2023 09:26 AM (IST)

    White Discharge Remedies इन दिनों खानपान के प्रति लापरवाही और बिगड़ती जीवनशैली की वजह से कई महिलाएं सफेद पानी की समस्या से परेशान है। व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या अक्सर महिलाओं में कमजोरी की वजह बनती है। ऐसे में इन देसी नुस्खों की मदद से आप इससे निजात पा सकते हैं।

    Hero Image
    वजाइनल डिस्चार्ज से निजात पाने के घरेलू उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। White Discharge Remedies: इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से कई समस्याएं हमें अपनी चपेट में ले रही हैं। खासतौर पर महिलाओं को कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ता है। सफेद पानी यानी वजाइनल डिस्चार्ज की वजह से इन दिनों कई महिलाएं परेशान रहती हैं। महिलाओं को होने वाली इस समस्या को व्हाइट डिस्चार्ज, श्वेत प्रदर और ल्यूकोरिया भी कहा जाती है। इस समस्या के होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर व्हाइट डिस्चार्ज पीरियड्स से पहले और बाद में होते हैं। लेकिन कुछ महिलाएं अक्सर इस समस्या से परेशान रहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या बढ़ने पर कमजोरी और थकान होने लगती है। इतना ही नहीं कई बार इस वजह से पेट और कमर में तेज दर्द होने लगता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह की दवाएं भी खाती हैं, लेकिन यह समस्या बार-बार होने लगती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या से जल्द ही निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है ये देसी नुस्खे-

    धनिया बीज

    अगर आप लगातार सफेद पानी की समस्या से परेशान हैं, तो इससे निजात पाने के लिए आप धनिया के बीजों का सेवन कर सकती हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम करने में काफी सहायक है। आप इसका सेवन पानी के साथ कर सकते हैं। इसके लिए आपको 10 ग्राम धनिया के बीजों को एक ग्लास पानी में रातभर भिगोना होगा। फिर इस पानी को छानकर पीने से फायदा मिलेगा। नियमित रूप से इसे पीने से व्हाइट डिस्चार्ज से राहत मिलेगी।

    अमरूद के पत्ते

    हम सभी लोग बड़े चाव से अमरूद खाते हैं। यह खट्टा-मीठा फल लगभर हर व्यक्ति को पसंद होता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही अमरूद सेहत के लिए भी गुणकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अमरूद ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी कई समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर है। अगर आप व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से परेशान हैं, तो अमरूद के पत्तों का सेवन करने से इससे जल्द राहत मिलती है। इसमें मौजूद भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम करते हैं। आप इन पत्तों को पानी में उबालकर दिन में दो बार पीने से फायदा मिलेगा।

    आंवला

    विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर आंवला भी सफेद पानी की समस्या को दूर करने में काफी सहायक है। इसका सेवन करने के लिए दो चम्मच आंवला पाउडर को दो चम्मच शहद में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे दिन में 2-3 बार खाएं। इसके अलावा ग्लास पानी में आंवला पाउडर उबालकर भी पी सकते हैं।

    मेथी दाना

    सफेद पानी की समस्या को दूर करने के लिए आप मेथी दाने का पानी भी पी सकते हैं। मेथी दाने का पानी बनाने के लिए एक बर्तन में एक लीटर पानी लें। फिर इसमें 3 चम्मच मेथीदाने डालकर करीब 20 मिनट तक उबालें। पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर रख लें। अब इस पानी को दिन में 2-3 बार थोड़ा-थोड़ा कर पिएं। इस पानी की मदद से आपका पीएच लेवल बैलेंस करने में मदद मिलती है।

    एप्पल साइडर विनेगर

    व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। ऐसे मे सफेद पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक ग्लास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से फायदा मिलेगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik