Move to Jagran APP

Which Is Better Curd vs Yogurt: दही या योगर्ट वज़न कम करने के लिए क्या है बेहतर?

Curd Or Yogurt Which Is Better For Weight Lossये दोनों डेयरी उत्पाद पोषक तत्वों से भरे हैं और वज़न कम करने के लिए काफी फायदेमंद भी माने जाते हैं। आइए जानें इनमें से क्या है बेहतर?

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 01:42 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 01:42 PM (IST)
Which Is Better Curd vs Yogurt: दही या योगर्ट वज़न कम करने के लिए क्या है बेहतर?
Which Is Better Curd vs Yogurt: दही या योगर्ट वज़न कम करने के लिए क्या है बेहतर?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Curd Or Yogurt Which Is Better For Losing Weight: ज़्यादातर लोगों के लिए दही और योगर्ट एक ही चीज़ होती है। वे दोनों डेयरी उत्पाद हैं, सफेद रंग हैं और इनके स्वास्थ्य लाभ भी एक तरह के हैं। ऐसे भी कई लोग होते हैं जो दही के लिए अंग्रेज़ी में कर्ड और योगर्ट दोनों ही शब्द का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सच ये है कि दही और योगर्ट दोनों ही न सिर्फ काफी अलग प्रोडक्ट बल्कि इन्हें बनाने की प्रकिया और इनके स्वास्थ्य लाभ भी काफी अलग हैं।  

loksabha election banner

ये दोनों डेयरी उत्पाद पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और यहां तक कि वज़न कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद भी माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि दही और योगर्ट में से क्या ज़्यादा सेहतमंद है?

क्या है इनमें फर्क?

कर्ड या दही जमाने के लिए गुनगुने दूध में एसिडिक पदार्थ जैसे निंबू, वेनेगर (सिरका) या आमतौर पर थोड़ा सा दही मिलाया जाता है और फिर इसे रात भर के लिए छोड़ दिया जाता है। जबकि दूध को पाश्चुरीकृत करके योगर्ट को होमोजिनेशन और किण्वन की प्रक्रिया के माध्यम से तैयार किया जाता है।

किसमें कितना पोषण?

दही भारतीय खाने का एक खास हिस्सा है और इसे हर घर में आसानी से पाया जा सकता है। यह कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है और साथ ही विटामिन-बी2, विटामिन-बी12, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है। दही ज़्यादा प्राकृतिक होता है क्योंकि इसे घर पर तैयार किया जाता है और इसमें किसी तरह के कैमिकल्स नहीं होते।

योगर्ट प्रोटीन, कैल्शियम और पोटेशियम का एक बेहतरीन स्रोत है। यह कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है और कैलोरी में काफी कम। दही और योगर्ट दोनों में लैक्टोबैसिलस जीवाणु (Lactobacillus bacterium) के जीवित उपभेद होते हैं, लेकिन सिर्फ योगर्ट में स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफिलस (streptococcus thermophilus) होता है।

योगर्ट के स्वास्थ्य लाभ 

1. योगर्ट खाने से आपके शरीर को प्रोटीन की एक अच्छी मात्रा मिलती है। प्रोटीन ऊर्जा को बढ़ाकर या दिन भर में ज़्यादा कैलोरी कम करके मेटाबॉलिज़म (चयापचय) को बढ़ावा देने में मदद करता है। प्रोटीन उन हार्मोन्स का उत्पादन बढ़ाता है जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। 

2. योगर्ट पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। यह आंत्र सिंड्रोम (irritable bowel syndrome) के असहज लक्षणों को भी कम करता है।

3. कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि योगर्ट वज़न, शरीर के निचले हिस्से के फैट और कमर को कम करने में मदद करता है।

4. यहां तक कि यह आपके पेट की सेहत (gut health) के लिए भी काफी अच्छा होता है। जो वज़न कम करने के लिए बेहद ज़रूरी है।

दही के स्वास्थ्य लाभ

1. दही भी पाचन में सुधार करने में मदद करता है। ये पोषक तत्वों से भरा होता है जो पाचन तंत्र में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। अध्ययनों से यह भी पाया गया है कि दही H.Pylori संक्रमण को भी ठीक करने में मदद कर सकता है, जिससे पेप्टिक अल्सर हो जाते हैं। 

2. दही कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है जो आपके शरीर को अधिक कोर्टिसोल पंप करने से रोकता है। कोर्टिसोल से तनाव बढ़ता है। हार्मोन असंतुलन से उच्च रक्तचाप, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

क्या है ज़्यादा फायदेमंद दही या योगर्ट?

दही प्राकृतिक रूप से तैयार किया जाता है, लेकिन यह प्रोबायोटिक नहीं है। अगर आप वज़न कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो ये सबसे अच्छा विकल्प नहीं है। वहीं, योगर्ट प्रोबायोटिक होता है और वज़न कम की प्रकिया को बढ़ाता है। कई परीक्षणों में पाया गया है कि प्रोबायोटिक वज़न कम करने में काफी मदद करता है। लेकिन वज़न कम करते हुए योगर्ट खाते समय सावधानी भी बरतनी चाहिए। हमेशा सादा योगर्ट खाएं। बाज़ार में मिलने वाले फ्लेवर्ड योगर्ट में आर्टिफिशल मिठास हो सकती है, जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.