Move to Jagran APP

क्या होता है ऑर्गेनिक फूड और इसे खाने के क्या हैं फायदे

ऑर्गेनिक फूड में किसी भी तरह के केमिकल्स पेस्टिसाइड्स ड्रग्स प्रिजर्वेटिव जैसी नुकसान पहुंचाने वाले तत्व नहीं होते हैं

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 05:47 PM (IST)
क्या होता है ऑर्गेनिक फूड और इसे खाने के क्या हैं फायदे
क्या होता है ऑर्गेनिक फूड और इसे खाने के क्या हैं फायदे

नई दिल्ली, जेएनएन। ऑर्गेनिक फूड के बारे में आज हर कोई जानना चाहता है। कई लोगों का मानना है कि हेल्दी लाइफ के लिए ऑर्गेनिक फूड बेहद फायेदमंद है और काफी हद तक यह सही भी है। पिछले 5 से 6 वर्षों में इसकी मांग में भी बढ़ोतरी हुई है। सेहत के लिहाज से भी इस फूड को बेहतर माना गया है। ऑर्गेनिक फूड केमिकल फ्री होते हैं। इनमें किसी भी तरह के पेस्टिसाइड्स या रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इन फल और सब्जियों को उगाने के दौरान जल्दी पकाने और बढ़ाने के लिए किसी भी तरह के केमिकल को उपयोग नहीं किया जाता है। नॉर्मल फूट प्रोडक्टस और ऑर्गेनिक फूड आइटम्स के बीच फर्क समझ पाना बेहद मुश्किल है क्योंकि दिखने में ये एक जैसे ही लगते हैं।

loksabha election banner

ऑर्गेनिक फूड की खासियतें:

1. ऑर्गेनिक फूड में किसी भी तरह के केमिकल्स, पेस्टिसाइड्स, ड्रग्स, प्रिजर्वेटिव जैसी नुकसान पहुंचाने वाले तत्व नहीं होते हैं। इस तरह के कैमिकल्स के सेहत खराब होने का खतरा बना रहता है।

2. किसी भी नॉर्मल फूड के मुकाबले ऑर्गेनिक फूड में 10 से 50 फीसद तक ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं। वहीं, इनमें विटमिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भी ज्यादा होते हैं। ऑर्गेनिक फूड कई तरह की बिमारियों से भी निजात दिलाता है।

ऑर्गेनिक फूड खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

3. ऑर्गेनिक फूड की एक और खासियत है जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस तरह के फूड्स शरीर में चर्बी को बढ़ने नहीं देते हैं। क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फेट का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

ऑनलाइन उपलब्ध हैं ऑर्गेनिक फूड: अगर आप भी अपना खान-पान बदलना चाहते हैं या पहले से ही ऑर्गेनिक फूड का सेवन कर रहे हैं और इन्हें खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन कई विकल्प मौजूद हैं। ऑनलाइन इन्हें खरीदने से आपके दो फायदे होंगे। पहला आपका समय बचेगा। महज चंद क्लिक्स में ही आप घर बैठे सामान ऑर्डर कर पाएंगे। वहीं, दूसरा आपको कुछ डिस्काउंट भी मिल जाएगा।

चिया सीड्स में omega 3 पाया जाता है। यह कॉलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है। साथ ही इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

रागी फ्लार की बात करें तो यह भी फाइबर का बड़ा सोर्स है। इसमें कैलेशियम की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसमें विटामिन बी और हाई एंटीऑसिडेंट्स मौजूद हैं। साथ ही इसमें भी कॉलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। इस खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

ब्राउन राइस, व्हाइट राइस से अलग होता है। इसके कई बेनिफिट्स हैं। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह डायबटीज और कॉलोस्ट्रोल को कम करने में कारगर है। इसे बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे बनाने से पहले 20 से 30 मिनट तक सोक करके रखा जाए। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.