जानें क्या है Apple Cider Vinegar और इसके फायदे
अगर आपको एप्पल साइडर विनेगर के बेनिफिट्स की जानकारी नहीं है तो हम आपको एप्पल साइडर विनेगर के फायदे बता रहे हैं
नई दिल्ली, जेएनएन। एप्पल साइडर विनेगर नैचुरल हेल्थ कम्यूनिटी से संबंधित है। आसान भाषा में सझा जाए तो यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें वजन कम करना, कोलेस्ट्रॉल कम होना, ब्लड शुगर लेवल कम होना जैसे कई फायदे शामिल हैं। इसे एक प्राचीन उपचार भी कहा जा सकता है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग घरेलू और खान पकाने के लिए भी किया जाता है। अगर आपको इसके बेनिफिट्स की जानकारी नहीं है तो हम आपको एप्पल साइडर विनेगर के फायदे बता रहे हैं।
क्या है एप्पल साइडर विनेगर: सबसे पहले जानते हैं कि यह विनेगर क्या है। इस विनेगर को टू-स्टेप प्रोसेस से बनाया जाता है। पहले स्टेप में सेब को क्रश या कुचल कर खमीर उठाया जाता है जो शुगर को फर्मेंट करता है और उन्हें एलकोहल में बदल देता है। दूसरे स्टेप में इस अल्कोहल सॉल्यूशन में बैटीरिया मिलाए जाते हैं जो अल्कोहल को फर्मेंट कर एसेटिक एसिड में बदल जाता है। यह विनेगर में एक एक्टिव कंपोनेंट होता है। एप्पल साइडर विनेगर में एसेटिक एसिड की मात्रा लगभग 5 से 6 फीसद तक होती है। एप्पल साइडर विनेगर में एसेटिक एसिड के अलावा, पानी और थोड़ी मात्रा में अन्य एसिड, विटामिन और मिनरल्स भी शामिल होते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
एप्पल साइडर विनेगर के फायदे:
इस विनेगर से शरीर पर बेहद सकारात्मक बायोलॉजिकल प्रभाव होते हैं। इसमें प्रोटीन, एंजाइम्स और फ्रैंडली बैक्टीरिया पाए जाते हैं। एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में केवल 3 कैलोरी पाई जाती हैं। साथ ही इसमें पोटैशियम मौजूद होता है। इसके साथ ही थोड़ी मात्रा में अमीनो एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
इससे नाखूनों में फंगस, सिर के जुएं, वार्ट्स (गोखरू/ warts) और कान के इंफेक्शन का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करता है और खाने के बाद जो ब्लड शुगर बढ़ती है उसका लेवल कम रखने में भी मदद करता है। इसके साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है।