Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें, क्यों गार्सिनिया कैंबोगिया को वजन कम करने की दवा कहा जाता है

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Mon, 31 Aug 2020 12:03 PM (IST)

    अगर कोई व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है तो वह गार्सिनिया कैंबोगिया का सेवन कर सकता है। इसके सेवन से बहुत जल्द बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

    जानें, क्यों गार्सिनिया कैंबोगिया को वजन कम करने की दवा कहा जाता है

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गार्सिनिया कैंबोगिया एक फल है, जिसे वजन कम करने की दवा भी कहा जाता है। यह फल दक्षिण एशिया में पाया जाता है। इस फल का उपयोग किचन में भी किया जाता है। इसमें hydrochloric acid हाइड्रोक्क्लोरिक एसिड होता है जो वजन कम करने में सहायक है। कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि गार्सिनिया कैंबोगिया के सेवन से बढ़ते वजन में आराम मिल सकता है। आधुनिक समय में लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं और अपने आलसपन की वजह से बढ़ते वजन को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं,  तो आप अपनी डाइट में गार्सिनिया कैंबोगिया को जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि गार्सिनिया कैंबोगिया कैसे वजन कम करने में सक्षम है-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    nutricionhospitalaria.com पर छपी एक लेख के अनुसार, गार्सिनिया कैंबोगिया (Garcinia cambogia) वजन कम करने में लाभदायक होता है। अगर कोई व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है, तो वह गार्सिनिया कैंबोगिया का सेवन कर सकता है। इसके सेवन से बहुत जल्द बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

    इसमें   hydrochloric acid हाइड्रोक्क्लोरिक एसिड पाया जाता है, जिससे भूख कम लगती है। जबकि रिसर्च के अनुसार, गार्सिनिया कैंबोगिया फैट बर्न करता है और भूख को दबाता है। हालांकि, इसके सेवन की मात्रा के बारे में अभी तक नहीं बताया गया है कि कब और कितनी बार सेवन करना बेहतर होता है। इसके लिए और रिसर्च की जरूरत है।

    गार्सिनिया कैंबोगिया के अन्य लाभ

    -इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

    -शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

    -इस फल को मूड स्विंगर भी कहा जाता है।

    -बौद्धिक शक्ति का विकास होता है।

    -बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिल सकता है।

    -कोलेस्ट्रॉल कम करता है।

    -ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

     डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।