Weight Loss Tips: 40 की उम्र में बेली फैट कम करने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज
Weight Loss Tips डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने से पहले संतुलित करना जरूरी है। इसके लिए डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें। फाइबर देर से पचता है। इसके चलते देर तक पेट भरा रहता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना एक बड़ी चुनौती है। खासकर 40 की उम्र के बाद मोटापा कंट्रोल करना बेहद मुश्किल टास्क होता है। डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने से पहले संतुलित करना जरूरी है। इसके लिए डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें। फाइबर देर से पचता है। इसके चलते देर तक पेट भरा रहता है। इससे बार-बार खाने की समस्या से भी निजात मिलता है। साथ ही बेली फैट कम करने के लिए कैलोरी काउंट जरूर करें। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि भरपेट खाने से गुरेज नहीं करना चाहिए। अगर कभी ज्यादा डाइट लेते हैं, तो ज्यादा वर्कआउट कर बैलेंस्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक्टिव रहने की जरूरत है। अगर आप भी बेली फैट से परेशान हैं, तो रोजाना इन एक्सरसाइज करें-
प्लैंक जैक्स एक्सरसाइज
यह वर्कआउट के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे करने से फैट तेजी से बर्न होता है। इस एक्सरसाइज को करने से मेटाबॉलिज़्म एक्टिव होता है। इससे शरीर में मजबूती आती है। इसके लिए बेली फैट को कम करने के लिए रोजाना प्लैंक जैक्स एक्सरसाइज जरूर करें।
कैसे करें प्लैंक जैक्स
इसके लिए सबसे पहले पुश अप्स पॉजिशन में आकर दोनों पैरों के बीच दूरी रखें। अब कुछ सेकेंड के लिए रुकें। इसके बाद केवल दोनों पैरों को एक साथ लाएं और फिर दूर करें। आप चाहें तो इसे सुबह-शाम दोनों समय में कर सकते हैं।
क्रंच एक्सरसाइज करें
बेली फैट को कम करने के लिए क्रंच एक्सरसाइज जरूर करें। क्रंच के सभी एक्सरसाइज करने से बेली फैट कम होता है। इसके लिए रोजाना क्रंच एक्सरसाइज करें।
कैसे करें क्रंच
इसके लिए समतल भूमि पर दरी बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को घुटनों की मदद से मोड़कर रखें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाएं और धड़ को उपर उठाएं। ध्यान रहें कि इस दौरान शारीरिक बल का दमन न करें।
बर्पी एक्सरसाइज करें
यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे पूरी बॉडी में मूवमेंट होती है। इससे कैलोरी बर्न होती है।
कैसे करें बर्पी एक्सरसाइज
इसके लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं। फिर झुककर अपने दोनों हाथ जमीन पर रखें और दोनों पैर को पीछे की तरफ ले जाएं और बिना समय गवाएं एक डिप्स मारें और फिर हवा में उछलकर खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथ को हवा में लहराएं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image Courtesy: ps_yogasana