Weight Loss Tips: इंस्टेंट वजन घटाने के लिए रोजाना खाली पेट पिएं यह देसी ड्रिंक
कोरोना काल में इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बेहद जरूरी है। नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें पॉलीफिनोल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। नींबू पानी के सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आजकल बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए दुनियाभर में कई डाइटिंग प्लान ट्रेंडिंग में हैं। लोग वजन घटाने के लिए इसका सहारा लेते हैं। इसके अतिरिक्त लोग खानपान में सुधार करते हैं और वर्कआउट करते हैं और उपवास का सहारा लेते हैं। हालांकि, नियमितता के अभाव के चलते उन्हें बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना गुड़ मिश्रित नींबू पानी पिएं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई दशक से नींबू पानी का सेवन वजन घटाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं-
नींबू
कोरोना काल में इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बेहद जरूरी है। नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें पॉलीफिनोल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। नींबू पानी के सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है।
गुड़
चीनी की तुलना में गुड़ सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। साथ ही गुड़ में सेलेनियम और ज़िंक पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। गुड़ के सेवन से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। आयुर्वेद की मानें तो गुड़ और गर्म पानी कब्ज रोग में औषधि की तरह काम करता है। यह प्राकृतिक पाचन एंजाइम को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को गति प्रदान करता है। साथ ही किडनी से संबंधित किसी भी रोग को दूर करने में सहायक होता है।
कैसे करें सेवन
रोजाना सुबह में खाली पेट एक गिलास गुड़ मिश्रित नींबू पानी पिएं। आप चाहे तो गुनगुने गर्म पानी का भी सहारा ले सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच नींबू का रस और गुड़ का एक छोटा टुकड़ा मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से आपको बहुत जल्द आराम मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।