Weight Loss: पेट की चर्बी कम करनी है, तो खाली पेट पिएं ये जादुई काढ़ा
Weight Loss वर्कआउट के बावजूद वज़न न कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन एक सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में मौजूद टॉक्सीन्स।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss: वज़न कम करना आसान काम नहीं है। खासकर जब पेट की चर्बी कम करनी हो, तो ये और भी मुश्किल हो जाता है। सेहतमंद खाना और रोज़ाना व्यायाम करने से आपको वज़न घटाने में कामयाबी मिल सकती है। हालांकि, कई बार ये भी देखा गया है कि वर्कआउट और हल्दी खाना खाने से भी वज़न कम नहीं होता।
कभी सोचा है ऐसा क्यूं होता है? इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में मौजूद टॉक्सीन्स। टॉक्सीन्स यानी विषैले तत्व, आपके वज़न को कम करने में दिक्कत पैदा करत हैं।
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो लॉकडाउन के वक्त बढ़े हुए वज़न को घटाना चाह रहे हैं, तो ये आसान सा काढ़ा आपकी मदद कर सकता है।
इस काढ़े के लिए आपको चाहिए
इस जादुई काढ़े को बनाने के लिए आपको चाहिए, दो छोटे चम्मच ज़ीरा, दो छोटे चम्मच धनिये के दाने और दो छोटे चम्मच सौंफ।
इसे बनाना बेहद आसान है
इन तीनों चीज़ों को रात में पानी में भिगो कर रख दें। अगली सुबह इसे 5 से 10 मिनट के लिए उबाल लें। उसके बाद इसे छाने और गुनुगना होने पर खाली पेट पी लें। इसमें आप स्वाद के लिए रॉक सॉल्ट और शहद भी मिला सकते हैं।
ज़ीरा
ज़ीरा मेटाबॉलिज़म को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है, आपका मेटाबॉलिज़म जितना ज़्यादा होगा, वज़न घटाना उतना ही आसान हो जाएगा। साथ ही ज़ीरा खाने को आसानी से पचाने में भी मदद करता है।
सौंफ
सौंफ फाइबर से भरपूर होती है और लंबे समय तक आपका पेट भरा रखती है। फाइबर युक्त खाना खाने से आपको बेवक्त भूख नहीं लगती।
धनिये के बीच
धनिये के बीच विटामिन-सी, के और बी से भरपूर होता है। इसके बीच में भी एंटीऑक्सीडेंट और खनिज पदार्थ होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये बीच आपकी डाइट में फाइबर शामिल कर वज़न घटाने में मदद करेंगे।