मोटापे से हैं परेशान तो इन 4 चीज़ों का रोजाना जरूर करें सेवन, जल्द दिखेंगे परिणाम
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे पाचन क्रिया मजबूत होती है। डॉक्टर्स भी मोटापे को कम करने में नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खराब जीवन शैली, गलत खानपान और तनाव की वजह से लोगों में मोटापा की समस्या बढ़ गई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों के खान पान में भी व्यापक बदलाव हुआ है। इस वजह से भी लोग मोटापा के शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं और वर्क आउट करते हैं। इसके बावजूद मोटापे में विशेष सुधार देखने को नहीं मिलता है। मोटापे से एक दिन में निजात नहीं मिलता है। इसके लिए रोजाना वर्कआउट के साथ-साथ नियमित और संतुलित आहार लेना पड़ता है। अगर आप भी मोटापे की वजह से परेशान हैं तो आप अपने दिनचर्या में इन चीज़ों को जोड़कर मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं-
सौंफ पानी
यह मोटापे को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ मिक्स कर इसे उबाल लें। इसके बाद इस उबले पानी को चाय की की तरह पिएं। आप दिन में कई कप सौंफ पानी पी सकते हैं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और मोटापे में राहत देता है।
नारियल पानी
इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे पाचन क्रिया मजबूत होती है। डॉक्टर्स भी मोटापे को कम करने में नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं।
इलायची पानी
इसमें मैग्नेशियम, पोटेशियम और विटामिन-सी पाए जाते हैं। इलायची शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को हटाने में मदद करती है। इसके लिए रात में सोने से पहले 2-3 इलायची खाकर एक गिलास गुनगुना गर्म पानी पिएं। आपको जल्द राहत देखने को मिल सकता है।
ग्रीन टी
इसमें थायनाइन अमीनो एसिड पाया जाता है, जिसके सेवन से भूख कम लगती है। हालांकि, दिनभर में 3-4 कप से अधिक ग्रीन टी न पिएं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभदायक होता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।