जानें, कैसे सैल्मन और चावल वजन बढ़ाने में होते हैं सहायक और कैसे करें इस्तेमाल
सैल्मन समुद्री मछली है। इसमें अमीनों एसिड-3 पाया जाता है जिससे फैट गेन होता है। इसके लिए रोजाना अपनी डाइट में सैल्मन मछली को जरूर जोड़ें।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। एक तरफ जहां कुछ लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। इसके लिए लोग सभी हथकंडे अपनाते हैं। हालांकि, इसमें कुछ लोगों को ही सफलता मिल पाती हैं, जो स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहते हैं। दुबलेपन के कई कारण हैं, लेकिन इसका मुख्य कारण डाइट है। अगर आप संतुलित मात्रा में डाइट नहीं लेते हैं, तो आपका वजन बढ़ने के बजाय घटने लगता है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना औसतन 2000-2500 कैलोरी जरूर प्राप्त करें। इसके लिए आप इन चीज़ों को रोजाना डाइट में शामिल करें। आइए जानते हैं-
चावल रोज खाएं
ऐसा कहा जाता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है क्योंकि इसमें फैट और कैलोरी अधिक मात्रा में होता है। हालांकि, कई जानकर इस तथ्य को सत्य नहीं मानते हैं, लेकिन लगातार चावल खाने से स्वास्थ्य में जरूर बदलाव होता है। ऐसे में अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना चावल जरूर खाएं।
मुलेठी का सेवन करें
आप मुलेठी और दूध का सेवन भी कर सकते हैं। इसके सेवन से वजन बढ़ता है। इसके लिए रोजाना सुबह और रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच मुलेठी का पाउडर मिलाकर सेवन करें। इसके नियमित सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है।
समुद्री मछली खाएं
सैल्मन समुद्री मछली है। इसमें अमीनों एसिड-3 पाया जाता है, जिससे फैट गेन होता है। इसके लिए रोजाना अपनी डाइट में सैल्मन मछली को जरूर जोड़ें। इससे आपको बहुत जल्द सुखद परिणाम देखने को मिल सकता है। साथ ही आप रेड मीट को भी अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।
अनार के जूस का सेवन करें
शरीर में खून की कमी से भी व्यक्ति पतला-दुबला होना लगता है। इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए रोजाना अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो अनार का भी सेवन कर सकते हैं। हालांकि, रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन अधिक फायदेमंद होता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।