विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weight Control Tips: खाने को चबा-चबाकर खाएं और पाएं खट्टी डकार, गैस, एसिडिटी के साथ मोटापे से भी छुटकारा

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Thu, 20 Apr 2023 07:51 AM (GMT+05:30)

Weight Control Tips भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। गैस एसिडिटी कब्ज वगैरह की समस्या ...और पढ़ें

Weight Control Tips: खाने को चबाकर खाएं और रहें स्लिम-ट्रीम
Weight Control Tips: खाने को चबाकर खाएं और रहें स्लिम-ट्रीम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Control Tips:  हमें बचपन से ही धीरे-धीरे चबाकर खाना सिखाया जाता है। यह आदत पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखती है। हाल ही में जापान के वासेदा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में भी इसकी पुष्टि हुई है। इस शोध के अनुसार धीमी गति से चबाकर खाने से बढ़ते वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

आमतौर पर चबाकर भोजन करने से मेटाबॉलिज्म संबंधी ऊर्जा की खपत बढ़ जाती है और इससे आंतों की सक्रियता भी बढ़ती है। भोजन करने के बाद शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। चिकित्सा विज्ञान की शब्दावली में इसे डीआईटी (डाइट इंडयूज्‍ड थर्मोजेनेसिस) कहा जाता है।

यह एक ऐसा तत्व है, जो बढ़ते वजन को रोकने में मददगार होता है। शोध में वैज्ञानिकों ने यह पायाकि चबाकर धीरे-धीरे खाने वाले लोगों की डीआईटी में वृद्धि हुई और उनकी आंत वाले क्षेत्र में बल्ड सर्कुलेशन भी अच्छी तरह से हो रहा था। इससे उनके शरीर में पाचन क्रिया सही ढंग से होने लगी और उनके लिए वजन को कंट्रोल करना भी आसान हो गया। इसलिए अगर आप और ज्यादा फिट रहना चाहते हैं, तो अच्छी तरह चबाकर भोजन करें।

मणिपाल हॉस्पिटल, गाजियाबाद की न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अदिति शर्मा का कहना है कि, 'यह रिसर्च बिल्कुल सही है। सलाइवा में कई ऐसे एंजाइम होते हैं, जो खाने के साथ कार्बोहाइड्रेट को पचाना शुरू कर देते हैं। चबाकर खाने से देर तक पेट भरे रहने का एहसास होता है और व्यक्ति ओवर ईटिंग की आदत से बचा रहता है। इससे वजन भी नियंत्रित रहता है।'

भोजन को चबाकर खाने के अन्य फायदे

- भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाने से ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिशन और ऊर्जा को अवशोषित होने में मदद मिलती है।

- चबाकर भोजन करना दांतों की हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इससे दांतों और मुंह की अच्छी एक्सरसाइज होती है।

- खाना चबाकर खाने से आंतों में बैक्टीरिया पनपने की संभावना बहुत कम होती है।

Pic credit- freepik